टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंदर सहवाग ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो अपना नाम बदलकर क्रिकेट का भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर रखना चाहते हैं। यह सभी जानते हैं कि 'नजफगढ़ के नवाब' सहवाग और 'मास्टर ब्लास्टर' सचिन तेंदुलकर के बीच की केमिस्ट्री बहुत स्पेशल है। दोनों अच्छे दोस्त हैं और इन्होंने भारत के लिए लंबे समय तक एकसाथ ओपनिंग की और विरोधी टीम के गेंदबाजों की नींदें उड़ाई।
विज्ञापन
अपना नाम बदलकर सचिन तेंदुलकर क्यों रखना चाहते हैं वीरेंद्र सहवाग
2 of 5
सचिन तेंदुलकर
'भारत रत्न' सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट की 24 साल तक सेवा की और बल्लेबाजी के कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। कई लोगों का मानना है कि उनके रिकॉर्ड्स हमेशा बने रहेंगे। संन्यास के बावजूद सचिन को भारत में काफी सम्मान हासिल है।
विज्ञापन
अपना नाम बदलकर सचिन तेंदुलकर क्यों रखना चाहते हैं वीरेंद्र सहवाग
3 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : amar ujala
वीरू ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वो अपने आप को 'भगवान' कहलाना पसंद करेंगे। 38 वर्षीय सहवाग ने कहा, 'अगर मौका मिले तो मैं अपना नाम बदलकर सचिन तेंदुलकर रखना पसंद करूंगा। उन्होंने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाईं है। मैं तो उनके करीब भी नहीं हूं। वो 'भगवान' कहलाते हैं और इस दुनिया में कौन भगवान कहलाना पसंद नहीं करेगा।'
अपना नाम बदलकर सचिन तेंदुलकर क्यों रखना चाहते हैं वीरेंद्र सहवाग
4 of 5
विराट कोहली
'मुल्तान के सुल्तान' का मानना है कि सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड टूटना आसान नहीं है। मगर उन्होंने साथ ही भारतीय कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की और कहा कि वो सचिन के रिकॉर्ड से आगे निकल सकते हैं। सहवाग ने कहा, 'हमने कभी नहीं सोचा था कि एक और सचिन तेंदुलकर मिलेगा। मगर विराट कोहली ने यह धारणा बदल दी। मेरे ख्याल से विराट कोहली रिकॉर्ड्स के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल जाएंगे।'
अपना नाम बदलकर सचिन तेंदुलकर क्यों रखना चाहते हैं वीरेंद्र सहवाग
5 of 5
विराट कोहली
विराट कोहली अभी शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में अपने वन-डे करियर का 30वां शतक लगाया और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज रिकी पोंटिंग की बराबरी की। अब वो सिर्फ सचिन तेंदुलकर (49 शतक) की रिकॉर्ड से ही पीछे हैं।