मुंबई में बुधवार को आयोजित हुए 'सिएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2023-24' समारोह में भारत के कई दिग्गज क्रिकेटर शामिल हुए। कई दिग्गजों को सम्मानित भी किया गया। इस समारोह में एक बार फिर रोहित और द्रविड़ की जुगलबंदी देखने को मिली। दोनों को फिर साथ देख फैंस रोमांचित हो गए। भारतीय क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा को ‘मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ चुना गया, वहीं पूर्व हैड कोच राहुल द्रविड़ को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान’ से नवाजा गया।
विज्ञापन
2 of 7
क्रिकेट अवॉर्ड्स
- फोटो : PTI
भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली को इस समारोह में ‘मेन्स वनडे बैटर ऑफ द ईयर’ चुना गया, जबकि 2023 के क्रिकेट विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले मोहम्मद शमी को 'वनडे बॉलर ऑफ द ईयर' घोषित किया गया।
विज्ञापन
3 of 7
क्रिकेट अवॉर्ड्स
- फोटो : PTI
इस समारोह में यशस्वी जायसवाल को ‘मेन्स टेस्ट बैटर ऑफ द ईयर’ और आर अश्विन को ‘मेन्स टेस्ट बॉलर ऑफ द ईयर’ घोषित किया गया। खेल प्रशासन में उत्कृष्टता के लिए सम्मानित किए गए बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि भारतीय टीम भविष्य में और ट्रॉफी प्राप्त करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
4 of 7
क्रिकेट अवॉर्ड्स
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'जैसा कि मैंने आपको राजकोट में बताया था कि हम बारबाडोस में अपना तिरंगा फहराने जा रहे हैं और हमारे कप्तान ने ऐसा कर के दिखाया। अगर हमें 1.4 अरब लोगों का आशीर्वाद मिला, तो हम चैंपियंस ट्रॉफी, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और महिला टी20 विश्व कप में भी ऐसा कर सकते हैं।'
विज्ञापन
5 of 7
क्रिकेट अवॉर्ड्स
- फोटो : PTI
पिछले सीजन में रणजी ट्रॉफी फाइनल में अपनी टीम का नेतृत्व करने वाले तमिलनाडु के कप्तान आर साई किशोर को 'घरेलू क्रिकेटर ऑफ द ईयर' नामित किया गया था। न्यूजीलैंड के टिम साउदी को 'पुरुष' टी20आई बॉलर ऑफ द ईयर' का पुरस्कार दिया गया, जबकि इंग्लैंड के फिल सॉल्ट को सबसे छोटे प्रारूप में 'साल का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज' चुना गया।
विज्ञापन
6 of 7
क्रिकेट अवॉर्ड्स
- फोटो : PTI
भारत की महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को टी20ई इतिहास में अधिकांश मैचों में देश का नेतृत्व करने के लिए एक मेमो सौंपा गया, जबकि उनकी डिप्टी और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को 'वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला भारतीय बल्लेबाज' चुना गया। दीप्ति शर्मा को 'इंडियन बॉलर ऑफ द ईयर' चुना गया।
सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा को महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने के लिए एक स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। यह उपलब्धि उन्होंने इस साल की शुरुआत में चेन्नई टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 194 गेंदों पर हासिल की थी। इस साल की शुरुआत में कोलकाता नाइट राइडर्स को तीसरी बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले श्रेयस अय्यर को भी 'उत्कृष्ट नेतृत्व' के लिए एक मेमो सौंपा गया।