अंतरिक्ष में फंसीं सुनीता विलियम्स को लेकर नासा ने दिया बड़ा अपडेट
- फोटो : NASA
अमेरिका के पूर्व सैन्य अंतरिक्ष प्रणाली कमांडर, रूडी रिडोल्फी ने तीन संभावित विनाशकारी परिदृश्यों की रूपरेखा तैयार की है। इसमें अंतरिक्ष यात्रियों की मौत हो सकती है। जब वह खराब बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से वापस आने की कोशिश करेंगी, तब ऐसा हो सकता है। पृथ्वी से बोइंग स्टारलाइनर की लॉन्चिंग सफल रही है, लेकिन अंतरिक्ष में पहुंचने पर इसमें हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी का पता चला।