रचिन रवींद्र ने इस विश्व कप में अब तक आठ पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 523 रन बनाए। वह पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो शीर्ष पर हैं।
विश्व कप के 35वें मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रचिन रविंद्र ने इतिहास रच दिया। उन्होंने बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार (चार नवंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेली। रचिन रवींद्र ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए इस विश्व कप में अपना तीसरा शतक जड़ा। उन्होंने 94 गेंद की पारी में 108 रन बनाए। इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। वह 36वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। मोहम्मद वसीम जूनियर की गेंद को बाउंड्री से बाहर भेजने के प्रयास में सऊद शकील को कैच थमा बैठे। रचिन रवींद्र मूलरूप से बंगलूरू के ही रहने वाले हैं। उनके पिता काम के लिए न्यूजीलैंड शिफ्ट हुए थे। एक तरह से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम उनका होमग्राउंड भी है।
विज्ञापन
2 of 6
रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
रचिन ने इस विश्व कप में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शतकीय पारी खेली थी। वह पहले ही विश्व कप में तीन शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह एक विश्व कप में तीन सैकड़ा लगाने वाले न्यूजीलैंड के पहले खिलाड़ी हैं। न्यूजीलैंड के छह खिलाड़ियों ने विश्व कप में दो-दो शतक लगाए हैं। इनमें से तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक ही विश्व कप में द-दो शतक लगाए हैं। रचिन ने सबको पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
3 of 6
रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के लिए विश्व कप में दो-दो शतक लगाने वाले खिलाड़ी
ग्लेन टर्नर ने 1975, मार्टिन गुप्टिल ने 2015 और केन विलियम्सन ने 2019 में दो-दो शतक लगाए थे। इन तीनों के अलावा नाथन एस्टल, स्कॉट स्टायरिस और स्टीफन फ्लेमिंग ने भी दो-दो शतक लगाए हैं, लेकिन अलग-अलग विश्व कप के संस्करण में तीनों ने ऐसा किया है।
4 of 6
रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में सचिन से निकले आगे
रचिन रवींद्र 25 साल की उम्र से पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 23 साल 351 दिन की आयु में तीसरा शतक लगाया। वहीं, सचिन तेंदुलकर के नाम 22 साल 313 दिन की आयु में विश्व कप में दो शतक थे।
विज्ञापन
5 of 6
रचिन रवींद्र
- फोटो : सोशल मीडिया
25 साल पूरे होने से पहले एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
रचिन के निशाने पर बेयरस्टो का रिकॉर्ड
रचिन रवींद्र ने इस विश्व कप में अब तक आठ पारियों में बल्लेबाजी की है। इस दौरान उन्होंने 523 रन बनाए। वह पहले विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस मामले में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो शीर्ष पर हैं। बेयरस्टो ने 2019 विश्व कप में 11 पारियों में 532 रन बनाए थे। रचिन अगर इस विश्व कप में 10 रन और बना लेते हैं तो वह बेयरस्टो को पीछे छोड़ देंगे। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 2019 विश्व कप की आठ पारियों में 474 और इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 10 पारियों में 465 रन बनाए थे।