NASA News in Hindi: सालों से वैज्ञानिक यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या ब्रह्मांड में हम अकेले हैं या किसी और ग्रह पर जीवन है। अब इस बीच वैज्ञानिकों ने एक खोज की है जिसने उनकी जिज्ञासा को और बढ़ा दिया है। उन्होंने एक रहस्यमयी सौर मंडल (Alien solar system) की खोज की है। नासा के रिटायर्ड केपलर अंतरिक्ष टेलीस्कोप ने सात ग्रहों वाले एक सिस्टम की खोज की है। इसमें हर ग्रह को हमारे सौर मंडल के किसी भी ग्रह की तुलना में अपने तारे से अधिक चमकदार गर्मी मिलती है।
इस ग्रहीय प्रणाली का नाम केपलर-385 है, जिसकी खासियत है कि इसके सभी ग्रह धरती से बड़े हैं, लेकिन नेपच्यून से छोटे हैं। कुछ ज्ञात ग्रहीय प्रणालियों की तरह केप्लर-385 भी है, जिसमें छह से अधिक सत्यापित ग्रह या ग्रह की कैटिगिरी में हैं। केपलर ने अभी तक करीब 4,400 ग्रह उम्मीदवारों की खोज की है।