फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछे भागते हुए कपिल देव का वह करामाती कैच, जिसने 1983 में दिलाया पहला वर्ल्ड कप

Tue, 30 Apr 2019 09:47 AM IST
Rajeev Rai राजीव राय, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
83 वर्ल्ड कप - फोटो : file
क्रिकेट विश्व कप का खुमार एक बार फिर से फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। 30 मई से इंग्लैंड-वेल्स में होने वाले क्रिकेट विश्व कप की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ऐसे में भारतीय प्रशंसकों को एक बार फिर टीम इंडिया से वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीदें हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक दो बार विश्व कप का खिताब जीता है।

सभी क्रिकेट प्रेमियों के जहन में दोनों ही विश्व कप से जुड़ी कई सारी यादें हैं। 2011 विश्व कप फाइनल में धोनी का वो मैच जिताऊ छक्का तो सभी को याद है, लेकिन नौजवान पीढ़ी को 1983 विश्व कप से जुड़ा वो कैच शायद ही याद होगा जिसने इंडिया को पहली बार विश्व विजेता बनाया था।
विज्ञापन

2 of 6
कपिल 83 - फोटो : file
दरअसल 1983 के वर्ल्ड कप (प्रूडेंशियल  कप) फाइनल में भारत और मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज की टीम आमने-सामने थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 60 ओवर में 183 रन बनाए थे और दिग्गजों से भरी वेस्टइंडीज को 184 रनों का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल देव - फोटो : सोशल मीडिया
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम के दो विकेट गिरने के बाद खतरनाक बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स ने पारी को संभाला और तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 33 रन बना दिए। एक वक्त ऐसा लगा मानो वेस्टइंडीज की टीम मैच आसानी से जीत जाएगी और 1975, 1979 के बाद लगातार तीसरी बार विश्व विजेता बनेगी।

4 of 6
कपिल देव कैच - फोटो : file
लेकिन विवियन रिचर्ड्स का वो शॉट और कपिल देव के हैरान करने वाले उस एक जबरदस्त कैच ने मैच का रूख बदलकर रख दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
चैंपियन इंडिया - फोटो : file
विवियन रिचर्ड्स ने मदन लाल की गेंद पर मिड-विकेट के ऊपर से ऊंचा शॉट लगाया, लेकिन मिड-ऑन पर खड़े कपिल देव ने पीछे की तरफ भागते हुए उस मुश्किल कैच को पकड़ लिया। उस एक कैच के बाद देखते ही देखते पूरी वेस्टइंडीज की पारी लड़खड़ा गई और 140 पर ढेर हो गई। इसी के साथ इंडिया ने कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल देव 83 - फोटो : file
कप्तान कपिल देव ने उस पूरे वर्ल्ड कप में खेले गए 8 मैच में बल्ले से 303 रन, गेंद से 12 विकेट और फील्डिंग में 7 कैच भी पकड़े थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें