सोमवार को हैदराबाद में खेले गए इंडियन टी-20 लीग के 48वें मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान पंजाब के स्पिन गेंदबाज मुजीब-उर-रहमान ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
2 of 4
मुजीब
मुजीब ने अपने कोटे के 4 ओवर में 66 रन खर्च डाले जो इस सीजन का किसी भी गेंदबाज द्वारा दिया गया सबसे अधिक रन है।
विज्ञापन
3 of 4
टिम साउदी
- फोटो : file
इससे पहले बैंगलोर के गेंदबाज टिम साउदी ने कोलकाता के खिलाफ 4 ओवर में 61 रन लुटाए थे। साउदी ने कोलकाता के खिलाफ जमकर रन लुटाए थे जिसकी वजह से बैंगलोर को मैच में हार मिली थी।
इंडियन टी-20 लीग के इतिहास की बात की जाए तो सबसे ज्यादा रन लुटाने का शर्मनाक रिकॉर्ड बासिल थम्पी के नाम है। थम्पी ने साल 2018 में हैदराबाद की तरफ खेलते हुए बैंगलोर के खिलाफ 4 ओवर में 70 रन खर्च दिए थे।