फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'रोहित-हार्दिक का रीटेन होना तय नहीं', सहवाग की नजर में सिर्फ इन दो खिलाड़ियों को बरकरार रखेगी मुंबई

Sun, 12 May 2024 05:20 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस (एमआई) की बल्लेबाजी जोड़ी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में सेट होने में बहुत अधिक समय लेने और फिर अपना विकेट तोहफे के रूप में देने के लिए फटकार भी लगाई।
विज्ञापन
1 of 5
रोहित, सहवाग, हार्दिक पांड्या - फोटो : IPL/BCCI/PTI
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बेहद खराब गुजरा है। हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। जब से हार्दिक पांड्या को मुंबई का कप्तान नियुक्त किया गया है तब से टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल 2025 मेगा-नीलामी से पहले मुंबई टीम मैनेजमेंट को एक सलाह दी है। उन्होंने दो नाम लिए जिन्हें मुंबई की टीम रीटेन करते वक्त सर्वोच्च प्राथमिकता दे सकती है। हालांकि, ये खिलाड़ी रोहित शर्मा या हार्दिक पांड्या नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सहवाग - फोटो : PTI
सहवाग ने कही यह बात
उन्होंने कहा, 'अगर आप शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान को एक ही फिल्म के लिए ले आते हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि यह एक हिट फिल्म होगी। आपको प्रदर्शन करना होगा। स्क्रिप्ट में कुछ होना चाहिए। मुंबई की टीम में बड़े नामों को देखिए, लेकिन जीतने के लिए उन सभी को प्रदर्शन करना होगा। रोहित ने एक शतक बनाया और उसमें भी टीम हारी। बाकी मैचों में उन्होंने क्या प्रदर्शन किया? ईशान किशन पूरे सीजन पावरप्ले के अंदर ही आउट हो गए हैं। इसलिए सिर्फ दो खिलाड़ी जो रीटेन होने के लिए निश्चित हैं, वे हैं जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव। अगर वह तीसरे और चौथे खिलाड़ी को भी रीटेन करते हैं तो यह देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

3 of 5
सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह - फोटो : IPL/BCCI
वीडियो को लेकर भी बातचीत हुई
सहवाग के साथ पैनल का हिस्सा रहे मनोज तिवारी ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि रोहित शर्मा खुद टीम में बरकरार रहना चाहते हैं।' इस पर एंकर ने चुटीले अंदाज में कहा, 'मुझे लगता है कि किसी ने वायरल वीडियो देखा है।' इसके बाद चर्चा रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ एक वीडियो की ओर मुड़ गई। वीडियो में रोहित और नायर को बदलती हुई चीजों के बारे में बात करते हुए सुना जा सकता है। वीडियो के अंत में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने यह भी कहा कि 'यह उनका आखिरी है।' हालांकि बातचीत किस बारे में हो रही थी। इसका पता नहीं चल सका है। फैंस का मानना है कि दोनों मुंबई की वर्तमान स्थिति के बारे में बात कर रहे थे। हार्दिक पांड्या के कप्तानी को लेकर दोनों के बीच बातचीत हो रही थी। वीडियो को केकेआर ने अपने हैंडल से डिलीट कर दिया है, लेकिन उससे पहले ही यह वायरल हो गया।

4 of 5
रोहित-सूर्या - फोटो : IPL
रोहित और सूर्या को लगाई फटकार
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने मुंबई इंडियंस (एमआई) की बल्लेबाजी जोड़ी रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2024 मैच में सेट होने में बहुत अधिक समय लेने और फिर अपना विकेट तोहफे के रूप में देने के लिए फटकार भी लगाई। कोलकाता के खिलाफ बारिश से बाधित मैच में रोहित ने 24 गेंदों में 19 रन बनाए, जबकि सूर्या ने 14 गेंदों में 11 रन की पारी खेली। एमआई ने 158 रनों का पीछा करते हुए ईशान किशन ने 22 गेंदों पर 40 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सूर्यकुमार यादव - फोटो : IPL
अहंकार नहीं कर सकते
सहवाग ने कहा- अगर वे स्पिनरों को खेलते और विकेट नहीं गंवाते, तो वे मैच जीत जाते। जब आप बल्लेबाजी के लिए उतरते हो तो आप अहंकार नहीं कर सकते। आप उन्हें खेलते हैं और ढीली गेंदों पर रन बनाते हैं। नमन धीर अंत में आए और दो छक्के और एक चौका लगाया। अगर रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव उस समय सेट होते, तो वे पांच गेंदों को चौके के लिए मारते। आप रोहित शर्मा या सूर्यकुमार यादव हो सकते हैं, लेकिन अगर आप गेंदबाज का सम्मान नहीं कर सकते तो कम से कम गेंद का सम्मान तो करें। जिस गेंद पर रोहित शर्मा आउट हुए वह कमजोर गेंद नहीं थी। इसमें कोई शक नहीं कि रोहित और सूर्यकुमार शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अच्छी गेंदों पर भी हिट लगाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें