शुक्रवार को अचानक से लिए गए फैसले से फैंस पूरी तरह से निराश हो गए हैं। इससे रोहित शर्मा के 10 साल लंबे कार्यकाल का अंत हो गया। कुछ ने तो सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है और अपनी नाराजगी व्यक्त की।
मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को बड़ा एलान करते हुए रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 के लिए कप्तान नियुक्त किया। मुंबई फ्रेंचाइजी की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में काफी ज्यादा है। इसकी वजह कभी सचिन तेंदुलकर रहे थे और उसके बाद जिस तरह से रोहित शर्मा ने इस फ्रेंचाइजी को संभाला और पांच बार चैंपियन बनाया, इस टीम ने दुनिया भर के लोगों का दिल जीता। हालांकि, शुक्रवार को अचानक से लिए गए फैसले से फैंस पूरी तरह से निराश हो गए हैं। इससे रोहित शर्मा के 10 साल लंबे कार्यकाल का अंत हो गया।
विज्ञापन
2 of 7
हार्दिक और रोहित
- फोटो : IPL
सोशल मीडिया पर फैंस की कड़ी प्रतिक्रियाएं
कुछ ने तो सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के इस फैसले की कड़ी आलोचना की है और अपनी नाराजगी व्यक्त की। दुबई में मिनी-ऑक्शन से ठीक चार दिन पहले कुछ फैंस को मुंबई इंडियंस की जर्सी और कैप जलाते हुए देखा गया, जिसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गए। फैंस की कड़ी प्रतिक्रिया के बीच मुंबई इंडियंस को सोशल-मीडिया पर भी बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। लाखों लोगों ने इस फ्रेंचाइजी के पेज को अनफॉलो कर झटका दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर मुंबई की फैन फॉलोइंग घटी
मुंबई इंडियंस हर एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली फ्रेंचाइजी में से एक है। वह केवल चेन्नई सुपर किंग्स से पीछे है। शुक्रवार को बड़े खुलासे से कुछ घंटे पहले तक MI के एक्स पर 8.6 मिलियन फॉलोअर्स थे, जो कि अब घटकर 8.2 हो गए। पांच बार के चैंपियन ने चार लाख फॉलोअर्स खो दिए। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर लगभग छह लाख फॉलोअर्स को खो दिया। अभी इस फ्रेंचाइजी के इंस्टाग्राम पर 12.6 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
4 of 7
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तान
रोहित 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान थे। तब सीजन के बीच में ही रिकी पोंटिंग ने कप्तानी छोड़ी थी। रोहित के बीच सीजन कमान संभालते ही मुंबई इंडियंस ने फाइनल में चेन्नई को हराकर अपना पहला आईपीएल खिताब जीता था। इसके बाद टीम ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। मुंबई ने 2015, 2017, 2019 और 2020 में भी आईपीएल जीता था। अपने कार्यकाल के दौरान रोहित ने फ्रेंचाइजी को 158 आईपीएल मैचों में 87 जीत दिलाई, जो कि इस समय सीमा में किसी भी कप्तान द्वारा सबसे अधिक है। धोनी 82 जीत के साथ इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
5 of 7
रोहित और हार्दिक
- फोटो : IPL
हार्दिक ने 2022 में छोड़ा था मुंबई का साथ
2015 में मुंबई इंडियंस के लिए एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के रूप में आईपीएल में पदार्पण करने वाले हार्दिक को फ्रेंचाइजी ने 2022 में रिलीज कर दिया था जब गुजरात टाइटंस ने उन्हें अपने कप्तान के रूप में साइन किया था। इस ऑलराउंडर की अगुआई में टीम ने उस साल खिताब जीता था और 2023 में उप विजेता रही थी।
विज्ञापन
6 of 7
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
मुंबई इंडियंस ने प्रेस रिलीज में क्या कहा?
मुंबई इंडियंस के ग्लोबल हेड ऑफ परफॉर्मेंस महेला जयवर्धने ने कहा कि भविष्य की तैयारी की दिशा में यह बड़ा कदम है। मुंबई इंडियंस को सचिन से लेकर हरभजन सिंह और रिकी पोंटिंग से लेकर रोहित शर्मा तक हमेशा असाधारण नेतृत्व मिला है, जिन्होंने तत्काल सफलता में योगदान देने के साथ-साथ भविष्य के लिए टीम को मजबूत करने पर भी नजर रखी है। इसी विचारधारा के अनुरूप हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी संभालेंगे।
रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
जयवर्धने ने की रोहित की तारीफ
जयवर्धने ने कहा, ''हम रोहित शर्मा के असाधारण नेतृत्व के लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं। 2013 से मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में उनका कार्यकाल असाधारण से कम नहीं है। उनके नेतृत्व ने न केवल टीम को अद्वितीय सफलता दिलाई है बल्कि आईपीएल के इतिहास में सबसे बेहतरीन कप्तानों में से एक के रूप में अपनी जगह भी बनाई। उनके मार्गदर्शन में मुंबई अब तक की सबसे सफल और पसंदीदा टीमों में से एक बन गई। हम एमआई को और मजबूत करने के लिए मैदान के अंदर और बाहर उनके मार्गदर्शन और अनुभव की प्रतीक्षा करेंगे। हम हार्दिक पंड्या का एमआई के नए कप्तान के रूप में स्वागत करते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।''