अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए तीन भारतीय हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं। एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी का है।
आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस की जर्सी में रोहित शर्मा का आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। शुक्रवार को इस फ्रेंचाइजी ने रोहित को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित और फ्रेंचाइजी के बीच सबकुछ ठीक नहीं है। रोहित ने 11 संस्करण में मुंबई की कप्तानी की है और टीम को पांच ट्रॉफियां दिलाई हैं।
2025 में मेगा ऑक्शन है और सभी टीमों को सिर्फ चार खिलाड़ी रिटेन करने होंगे। आईपीएल संचालन परिषद चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देगी जिसमें तीन भारतीय और एक विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। ऐसे में यह स्पष्ट लगता है कि रोहित अब मुंबई इंडियंस की योजनाओं में शामिल नहीं हैं और उन्हें रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन
2 of 8
सूर्यकुमार, रोहित, तिलक और ईशान
- फोटो : IPL
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले साल मेगा ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए तीन भारतीय हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं। एक स्लॉट विदेशी खिलाड़ी का है। हालांकि, अगर रोहित इस साल आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करते हैं और इसके बाद अगर वह टी20 विश्व कप के लिए बतौर कप्तान चुने जाते हैं तो क्या परिस्थिति बनेगी यह देखने लायक बात होगी। हार्दिक ने 2022 टी20 विश्व कप के बाद अधिकतर टी20 मैचों में भारत की अगुआई की है और वह छोटे प्रारूप में राष्ट्रीय टीम की अगुआई जारी रखना चाहेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
रोहित और बुमराह
- फोटो : IPL
रोहित कई बार कह चुके हैं कि वह मुंबई इंडियंस को छोड़कर किसी अन्य फ्रेंचाइजी के लिए कभी नहीं खेलेंगे, लेकिन क्या वह अपना मन बदलेंगे। यह बात इसलिए भी सामने आई है क्योंकि उत्तर भारत की एक आईपीएल फ्रेंचाइजी उन्हें टीम का मेंटर और कप्तान बनने के लिए ब्लैंक चेक देने को तैयार है। रोहित का फ्रेंचाइजी से अलग होना इसलिए भी तय माना जा रहा है क्योंकि रोहित शायद कप्तानी से हटने को तैयार नहीं थे।
यह तो सब जानते हैं कि रोहित आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। अगर कोई ऐसा सम्मान वाला कप्तान अगर टीम छोड़ता है या कप्तानी से हटाया जाता है तो उसका बयान सामने आना तय है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने हार्दिक को कप्तान बनाने और रोहित को हटाने के लिए जो प्रेस रिलीज जारी की, उसमें रोहित का बयान कहीं नहीं था। हालांकि मुंबई इंडियंस के ग्लोबल परफॉर्मेंस हेड महेला जयवर्धने ने रोहित को उनके योगदान के लिए धन्यवाद जरूर दिया।
4 of 8
रोहित शर्मा
- फोटो : IPL
कुछ घंटे पहले रोहित ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर 'अल्टीमेट ग्लोबल प्राइज' और एक बार फिर किसी ट्रॉफी को जीतने के लिए प्रेरणा लेने की बात कही थी। हालांकि, इस दौरान उन्होंने अपने आईपीएल प्लान के बारे में कोई जिक्र नहीं किया था। इसका मतलब है कि उन्हें भी इस बात का अंदाजा नहीं था।
पिछले तीन आईपीएल सीजन मुंबई इंडियंस के पक्ष में नहीं रहे हैं। हार्दिक 2021 में पूरी तरह से फिट नहीं थे और गेंदबाजी नहीं की थी। ऐसे में मुंबई को इसका नुकसान हुआ था। वहीं, 2022 में टीम को हार्दिक की कमी खली थी और टीम अंक तालिका में सबसे नीचे रही थी। 2023 में जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट से जूझ रहे थे और जोफ्रा आर्चर में एक बड़ा निवेश भी सफल नहीं हुआ।
विज्ञापन
5 of 8
रोहित और हार्दिक
- फोटो : IPL
इन सभी चीजों ने मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन और मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में रोहित के आंकड़ों को भी प्रभावित किया। हालांकि, जब तक रोहित इस बारे में कोई बयान नहीं देते हैं, तब तक यह अनुमान लगाना बहुत मुश्किल होगा कि फ्रेंचाइजी का अपने इन-हाउस क्रिकेट दिग्गजों में से एक के साथ कप्तानी और तमाम चीजों को लेकर क्या और किस तरह का कम्युनिकेशन हुआ है।
हालांकि, आईपीएल 2024 में हार्दिक के कप्तानी संभालने से रोहित भी दबाव से मुक्त हो जाएंगे और अगले सीजन में सिर्फ 'हिटमैन' के तौर पर खेलते दिखेंगे। अगर उनका प्रदर्शन शानदार रहता है तो कौन जानता है कि उन्हें एक और सीजन में खेलते हुए भी देखा जा सकेगा। हालांकि, यह मुंबई की जर्सी में होगा या किसी और जर्सी में, यह तो वक्त ही बताएगा।
विज्ञापन
कौन-कौन फ्रेंचाइजी के इस फैसले से नाराज?
6 of 8
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : IPL/BCCI
इतना ही नहीं जिस तरह से सूर्यकुमार और बुमराह की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, ऐसे में लगता है कि वे रोहित को कप्तानी से हटाने और हार्दिक को कप्तान बनाने से खुश नहीं हैं। जब हार्दिक के ट्रेड से शामिल किए जाने की बात चल रही थी, तभी बुमराह ने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक मैसेज दिया था।
उन्होंने लिखा था- शांत रहना कभी-कभी सबसे अच्छा जवाब होता है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए बुमराह ने लिखा था, ''कभी-कभी लालची होना अच्छा है और वफादार होना अच्छा नहीं है।'' इसके अलावा बुमराह ने सोशल मीडिया से मुंबई इंडियंस को अनफॉलो भी कर दिया था।
वहीं, सूर्या ने शनिवार को पोस्ट कर अपना दुख जाहिर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में दिल टूटने वाला इमोजी शेयर किया है। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी में अपनी भावना जाहिर की। हालांकि, उन्होंने कुछ देर बाद इसे डिलीट कर लिया। देविशा शेट्टी ने लिखा था, ''आप जिस तरह से लोगों के साथ व्यवहार करते हैं वह हमेशा याद रखा जाएगा।''
लोगों को लग रहा है कि रोहित को कप्तानी से हटाए जाने पर सूर्यकुमार नाराज हैं। कहा जा रहा था कि अगर रोहित कप्तानी से हटते हैं तो सूर्या को यह जिम्मेदारी मिल सकती है। वह फ्रेंचाइजी के साथ लगातार बने हुए हैं। उन्होंने पिछले सीजन में कप्तानी भी की थी। इसके अलावा बुमराह को भी कप्तान बनाए जाने की उम्मीद थी।
हालांकि, न तो सूर्या और न ही बुमराह कप्तान बने, सभी की उम्मीदों के विपरीत हार्दिक को कप्तान बनाया गया। हार्दिक दो साल पहले मुंबई को छोड़कर गुजरात चले गए थे। वहां उन्होंने दो सीजन में कप्तानी की थी। अब वह वापस मुंबई की टीम में आए हैं और उन्हें कप्तान बना दिया गया है। ऐसे में अगले साल होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले सूर्या और बुमराह जैसे कुछ और खिलाड़ी भी मुंबई फ्रेंचाइजी से अलग होते हुए दिख सकते हैं। इसका टीम इंडिया पर भी असर देखने को मिल सकता है।