इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी हार्दिक की आलोचना की है। पीटरसन ने कहा कि हार्दिक को मैच में जल्द ही स्पिनरों से गेंदबाजी करानी चाहिए थी क्योंकि तेज गेंदबाज काफी रन लुटा रहे थे।
विज्ञापन
1 of 4
हार्दिक पांड्या और ऋतुराज गायकवाड़
- फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 में रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या की खूब आलोचना हो रही है। उनकी रणनीति, बल्लेबाजी और गेंदबाजी, इस सीजन कुछ भी सही नहीं रहा है। इतना ही नहीं मुंबई आने के बाद से फैंस उनकी जमकर हूटिंग भी कर रहे हैं। कुछ पूर्व क्रिकेटर्स ने हार्दिक का समर्थन जरूर किया था, लेकिन अब मुंबई की छह मैचों में चौथी हार के बाद कुछ दिग्गजों ने हार्दिक के अप्रोच पर सवाल खड़े किए हैं। पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि यह मुंबई के पुराने वाले हार्दिक नहीं हैं, न ही गुजरात टाइटंस को एक बार खिताब और दूसरी बार फाइनल में पहुंचाने वाले हार्दिक हैं। इस नए हार्दिक की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग बेहद साधारण है। इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज केविन पीटरसन ने भी हार्दिक की आलोचना की है।
विज्ञापन
2 of 4
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
'स्पिनरों से क्यों नहीं कराई गेंदबाजी'
पीटरसन ने कहा कि हार्दिक को मैच में जल्द ही स्पिनरों से गेंदबाजी करानी चाहिए थी क्योंकि तेज गेंदबाज काफी रन लुटा रहे थे। उन्होंने कहा- मैंने इस मैच में जो देखा वह काफी अच्छा नहीं था। मैंने एक कप्तान को देखा जिसके पास पांच घंटे पहले हुई टीम की बैठक से प्लान ए था, लेकिन कप्तान प्लान बी में नहीं जाना चाहते थे जब उन्हें उसमें जाना चाहिए था। जब आपके तेज गेंदबाज 20 रन लुटा रहे हैं तो आपने स्पिनर को गेंद क्यों नहीं दी? ब्रायन लारा कमेंट्री पर कह रहे थे, 'क्या आप कृपया स्पिनरों से गेंदबाजी करा सकते हैं?' मुंबई के पास स्पिनर हैं जो गेंदबाजी कर सकते हैं। जब इतने रन बन रहे होते हैं तो आपको खेल की गति को रोकने की जरूरत होती है।
विज्ञापन
3 of 4
आईपीएल 2024
- फोटो : IPL/BCCI
हार्दिक पर पड़ रहा असर
पीटरसन को यह भी लगता है कि यह ऑफ-फील्ड मुद्दे हैं, जो मुंबई इंडियंस के कप्तान के रूप में हार्दिक को नुकसान पहुंचा रहे हैं और उन्हें प्रभावित कर रहे हैं। इंग्लैंड का यह दिग्गज खिलाड़ी चाहता है कि यह मुद्दा जल्द से जल्द सुलझ जाए क्योंकि इससे हार्दिक पर गहरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि हार्दिक के साथ खेल से दूर की हर चीज उन्हें काफी प्रभावित कर रही है। जब वह टॉस करते हैं तो वह बहुत ज्यादा मुस्कुरा रहे होते हैं। वह ऐसा अभिनय करने की कोशिश करते हैं कि जैसे वह बहुत खुश है। वह खुश नहीं हैं!
'हार्दिक का खेल प्रभावित हो रहा'
पीटरसन ने कहा- मैं वहां गया हूं। मैं उनके साथ समय बिताया हूं। मैं आपको बता सकता हूं कि यह चीजें आपको प्रभावित करती हैं। हार्दिक पांड्या के साथ क्या हो रहा है हम सभी देख रहे हैं। हम जो हूटिंग सुन रहे हैं उसे देखकर हार्दिक खुश हैं या फिर धोनी को छक्के लगाते हुए देखकर वे कितने खुश हैं। उन्हें हर चीज में मुस्कुराते देखकर आपको दुख होता है। हालांकि, उनकी भी भावनाएं हैं, वह एक भारतीय खिलाड़ी हैं। वह नहीं चाहते कि उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जाए। ऐसा होने से उनका क्रिकेट प्रभावित हो रहा है।