फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2022 Photos: दिल्ली की हार पर मायूस हुईं पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी, बतौर कप्तान धोनी की वापसी से खिला फैन्स का चेहरा

Mon, 02 May 2022 01:31 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

चेन्नई की टीम 2021 सीजन की चैंपियन रही थी। तब धोनी ने कप्तानी का अंत जीत से किया था। फाइनल में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। अब फिर से कप्तान बनने पर भी धोनी ने टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन
1 of 15
मायूस ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। सीजन के 45वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह रन से और 46वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 13 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई ने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को बरकरार रखा है। इस मैच से महेंद्र सिंह धोनी ने बतौर कप्तान वापसी की।

सीजन के शुरुआती आठ मैचों में रवींद्र जडेजा ने कप्तानी की थी और धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेल रहे थे। इस मैच से पहले जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी और धोनी को वापस से कप्तान बनाया गया। धोनी ने जहां पर सीएसके को छोड़ा था, वहीं से शुरुआत की है। चेन्नई की टीम 2021 सीजन की चैंपियन रही थी। तब धोनी ने कप्तानी का अंत जीत से किया था। फाइनल में टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था। अब फिर से कप्तान बनने पर भी धोनी ने टीम को जीत दिलाई। 
विज्ञापन

2 of 15
ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
लगातार दूसरे मैच में ऋषभ पंत की गर्लफ्रेंड ईशा नेगी स्टेडियम में मौजूद थीं। हालांकि, लखनऊ के खिलाफ दिल्ली को मिली हार के बाद ईशा मायूस नजर आईं। दिल्ली की यह सीजन में पांचवीं हार रही। 

ईशा नेगी लखनऊ के खिलाफ मैदान में कुछ इस प्रकार नजर आईं

Image
कोलकाता के खिलाफ पिछले मैच में ईशा कुछ यूं नजर आई थीं
विज्ञापन

3 of 15
पिंक ड्रेस में ईशा नेगी - फोटो : IPL/BCCI
लखनऊ ने दिल्ली के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऋषभ पंत ने 30 गेंदों पर 44 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। जब पंत बल्लेबाजी कर रहे थे तो ईशा नेगी उन्हें चीयर करती हुई दिखीं। हालांकि, पंत अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

4 of 15
केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक - फोटो : IPL/BCCI
45वें मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ 20 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 195 रन बनाए। लखनऊ टीम की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान केएल राहुल और क्विंटन डिकॉक ने मिलकर 42 रन की ओपनिंग साझेदारी की। डिकॉक 13 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट। इसमें तीन चौके और एक छक्का शामिल है।
विज्ञापन

5 of 15
केएल राहुल और दीपक हुड्डा - फोटो : IPL/BCCI
केएल राहुल और दीपक हुड्डा ने मिलकर लखनऊ की पारी संभाली। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 95 रन की साझेदारी निभाई। इस बीच राहुल ने 35 गेंदों पर अपने आईपीएल करियर का 29वां अर्धशतक लगाया।
विज्ञापन

6 of 15
दीपक हुड्डा - फोटो : IPL/BCCI
दीपक हुड्डा ने भी करियर का छठा अर्धशतक लगाया। इस साझेदारी को शार्दुल ठाकुर ने तोड़ा। उन्होंने हुड्डा को अपनी ही गेंद पर कैच आउट कर पवेलियन भेजा। हुड्डा 34 गेंदों पर छह चौके और एक छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

7 of 15
मिचेल मार्श और ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम शुरुआत खराब रही। 13 रन पर टीम ने अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। पृथ्वी शॉ पांच रन और डेविड वॉर्नर तीन रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद मिचेल मार्श और कप्तान ऋषभ पंत ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 25 गेंदों पर 60 रन की आक्रामक साझेदारी की। 

8 of 15
मिचेल मार्श के खिलाफ कैच आउट की अपील करते विकेटकीपर डिकॉक - फोटो : IPL
मिचेल मार्श और अंपायर के एक खराब फैसले ने पूरा मैच पलट कर रख दिया। दरअसल आठवें ओवर में जब मिचेल मार्श 37 रन के स्कोर पर थे, तब कृष्णप्पा गौतम गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने पहली ही गेंद पर कैच आउट की अपील की।

गेंद विकेटकीपर क्विंटन डिकॉक के हाथों में पहुंची थी। इसके बाद गौतम के अपील पर फील्ड अंपायर ने मार्श को आउट करार दिया। इस पर मार्श ने डीआरएस की भी मांग नहीं की और पवेलियन लौट गए। 73 पर तीसरा विकेट गिरते ही मैच पलट गया।

9 of 15
ऋषभ पंत और मोहसिन खान - फोटो : IPL/BCCI
ललित यादव कुछ खास नहीं कर सके और तीन रन बनाकर रवि बिश्नोई की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। रोवमन पॉवेल ने कप्तान पंत के साथ मिलकर पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। पंत और पॉवेल के बीच 25 गेंदों पर 34 रन की साझेदारी हुई। पंत 30 गेंदों पर 44 रन बनाकर मोहसिन खान की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। 

अपनी पारी में पंत ने सात चौके और एक छक्का लगाया। दिल्ली को आखिरी ओवर में 21 रन की जरूरत थी और क्रीज पर अक्षर के साथ कुलदीप यादव मौजूद थे। मार्कस स्टोइनिस के इस ओवर में 14 रन आए और लखनऊ ने यह मैच छह रन से जीत लिया।

10 of 15
ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : IPL/BCCI
वहीं, रविवार को हुए दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉन्वे ने मिलकर पहले विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी की। ऋतुराज हालांकि अपने शतक से चूक गए और 57 गेंदों में 99 रन बनाकर आउट हुए।

11 of 15
डेवोन कॉन्वे - फोटो : IPL/BCCI
 सीजन का दूसरा मैच खेल रहे कॉन्वे 55 गेंदों में 85 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और चार छक्के लगाए। धोनी सात गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, जडेजा एक रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह चेन्नई ने 20 ओवर में दो विकेट पर 202 रन का स्कोर खड़ा किया।

12 of 15
मुकेश चौधरी - फोटो : IPL/BCCI
203 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम को अभिषेक शर्मा और कप्तान केन विलियम्सन ने अच्छी शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े। मुकेश चौधरी ने इस साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने छठे ओवर की पांचवीं गेंद पर अभिषेक शर्मा और अगली गेंद पर  राहुल त्रिपाठी को पवेलियन भेजा। अभिषेक 24 गेंदों पर 39 रन बना सके। इसके बाद 18वें ओवर में मुकेश ने चौथी गेंद पर शशांक सिंह और आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर का विकेट लेकर मैच पलट दिया।

13 of 15
केन विलियम्सन - फोटो : IPL/BCCI
एडेन मार्करम और केन विलियमसन ने इसके बाद पारी को संभालने की कोशिश की और तेजी से रन बनाए लेकिन 10वें ओवर में मार्करम भी पवेलियन लौट गए। विलियमसन दूसरी छोर से टिके रहे और स्कोर को बढ़ाते रहे लेकिन वह भी 47 के स्कोर पर चलते बने। 

14 of 15
आईपीएल 2022 - फोटो : IPL/BCCI
निकोलस पूरन और शशांक सिंह न मोर्चा संभाला और पारी को आगे ले जाना शुरू किया, लेकिन मुकेश चौधरी ने अपने दूसरे स्पेल में फिर से हैदराबाद को बैकफुट पर धकेल दिया। उन्होंने 18वें ओवर में शशांक और सुंदर दोनों को आउट किया।

मैदान पर धोनी के समर्थन में काफी फैन्स पहुंचे थे। सभी ने धोनी के लिए पोस्टर हाथ में रखा था और उस पर तरह-तरह के मैसेज लिखे थे। इस दौरान एक बच्ची ने स्केच से धोनी की पेंटिंग बनाई थी और उस पर लिखा था- 'आई लव माही'।

विज्ञापन

15 of 15
सुंदर बोल्ड हुए - फोटो : IPL/BCCI
दूसरे छोर पर पूरन ने तेजी से रन बनाते हुए 29 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। पूरन ने आखिरी ओवर में 24 रन बनाए लेकिन टीम की जीत के लिए काफी नहीं था। हैदराबाद की तरफ से निकोलस पूरन ने सर्वाधिक रन बनाए और 33 गेंदों में 64 रन बनाकर नाबाद रहे। जबकि चेन्नई की तरफ से मुकेश चौधरी ने सबसे अधिक चार विकेट झटके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें