फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: भारत की इस ट्रेन में 73 सालों से फ्री में यात्रा कर रहे लोग, जानिए क्यों नहीं लगता है रेल टिकट

Mon, 02 May 2022 10:33 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट - फोटो : Pixabay
Indian Railway Free Train: भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। भारत में रेलवे स्टेशन की कुल संख्या 8000 के करीब है। ज्यादा लोग रेल से यात्रा करना पसंद करते हैं, क्योंकि यह सस्ती और आरामदायक है। ट्रेन में यात्रा के लिए लोगों को किराया देना पड़ता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी ट्रेन है जिसमें लोग बिना टिकट यात्रा करते हैं। इस पर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा? आप ही नहीं जो भी पहली बार यह सुनता है उसको विश्वास नहीं होता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है।

भाखड़ा-नागल बांध देखने वालों के लिए यह ट्रेन चलाई जाती है। आज हम आपको इस ट्रेन के बारे में बताते हैं और इसमें किराया क्यों नहीं लगता है। इस ट्रेन को नागल और भाखड़ा के बीच चलाया जाता है जो हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर चलती है। आइए जानते हैं इस खास ट्रेन के बारे मेंं...
विज्ञापन

2 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट - फोटो : Pixabay

भाखड़ा नागल बांध देखने के लिए जो लोग जाते हैं वह इस ट्रेन से फ्री में यात्रा कर सकते हैं। इस ट्रेन की खासियत यह है कि इसमें कोच लकड़ी के बने हुए हैं जिसमें कोई टीटी नहीं रहता है। यह ट्रेन डीजल से चलती है और हर दिन 50 लीटर तेल खर्च होता है। 
विज्ञापन

3 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट - फोटो : Pixabay
भारत की इस खास ट्रेन में पहले 10 कोच होते थे, लेकिन इसमें अब सिर्फ तीन बोगियां होती हैं। इसमें एक कोच पर्यटकों के लिए और एक कोच महिलाओं के लिए रिजर्व होता है। 

4 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट - फोटो : Pixabay

इस ट्रेन में लोगों को मुफ्त में यात्रा कराने का एक मकसद है। ट्रेन से मुफ्त में यात्रा इसलिए कराई जाती है कि लोग भाखड़ा नागल बांध को देख सकें। आज की पीढ़ी के लोग इस डैम को देखकर यह समझ सकें कि इसको बनाने के लिए कितनी परेशानियां आई होंगी। 
विज्ञापन

5 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट - फोटो : Pixabay

इस ट्रेन का संचालन भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड की तरफ से किया जाता है। ट्रेन को चलाने के लिए पहाड़ों को काटकर ट्रैक बिछाया गया था। 
विज्ञापन

6 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट - फोटो : Pixabay
इस ट्रेन की शुरुआत आज से करीब 73 साल पहले 1949 में की गई थी। इस ट्रेन से 25 गांवों के लगभग 300 लोग हर दिन फ्री में यात्रा करते हैं। स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को इस ट्रेन से सबसे अधिक फायदा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
भारत की इस ट्रेन में नहीं लगता है टिकट - फोटो : Pixabay
इस ट्रेन से भाखड़ा के आसपास के गांवों के लोग यात्रा करते हैं। अगर आप भी भाखड़ नांगल बांध देखना चाहते हैं, तो इस ट्रेन से मुफ्त में यात्रा करत सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें