मुंबई इंडियंस
रोहित ने कहा, 'आप भी गुस्सा होते हो, कभी कभार आपा खो देते हो, लेकिन यह महत्वपूर्ण होता है कि आप इसे अपनी टीम के साथियों को नहीं दिखाओ। अपनी भावनाओं को छुपाना सबसे मुश्किल काम होता है। उम्मीद है कि जिम इस हफ्ते खुल जाएंगे और मैं इंडोर ट्रेनिंग शुरू कर सकूंगा। इस समय मुंबई के मानसून की वजह से आप आउटडोर ट्रेनिंग नहीं कर सकते। मैं इंडोर सुविधाओं के इस्तेमाल के लिए मुंबई क्रिकेट संघ से को पत्र लिखूंगा।