फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख में चीन से मुकाबले के लिए किसे चुनेगी सेना, अमेरिका की Stryker और Humvee या Tata की WhAP

Wed, 05 Aug 2020 06:14 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Tata WhAP - फोटो : Indian Army/DRDO
पूर्वी लद्दाख जैसे बहुत ऊंचाई वाले इलाकों में अपने सैनिकों को अत्यधिक मोबाइल बख्तरबंद सुरक्षा गाड़ियां उपलब्ध कराने के लिए भारतीय सेना तीन अलग-अलग वाहनों में से किसी एक को चुनेगी। इन तीन गाड़ियों में अमेरिका की Stryker Infantry Combat Vehicle (स्ट्राइकर इन्फैंट्री कॉम्बेट व्हीकल) और Humvee (हमवी) के साथ स्वदेशी टाटा मोटर्स की Tata Wheeled Armoured Platform  (टाटा व्हील्ड आर्मर्ड प्लेटफॉर्म) शामिल है। 
विज्ञापन

2 of 7
American Stryker - फोटो : US Army
भारतीय सेना को पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सैनिकों की तुरंत आवाजाही के लिए बख्तरबंद जंगी वाहनों की आवश्यकता है, जहां चीन ने बड़ी संख्या में अपने बख्तरबंद जंगी वाहन तैनात किए हैं। रक्षा सूत्रों ने एएनआई को बताया कि सेना उन तीन विकल्पों पर गौर कर रहा है जिनमें Tata WhAP (टाटा व्हैप) और अमेरिकी Stryker (स्ट्राइकर) और Humvee (हमवी) शामिल हैं। 

उन्होंने कहा कि फिलहाल सेना इन विकल्पों का मूल्यांकन कर रही है और जल्द ही इस संबंध में फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 7
Humvee - फोटो : Social Media
सूत्रों ने कहा कि मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान, सेना की जरूरतों को पूरा करने में विदेशी उत्पादों की तुलना में स्वदेशी प्लेटफॉर्म को निश्चित रूप से प्राथमिकता दी जाएगी। 

हालांकि टाटा की इस बख्तरबंद गाड़ी को अभी किसी भी सर्विस में शामिल नहीं किया गया है, जबकि स्ट्राइकर और हमवी अमेरिकी सेना के बेड़े में लंबे समय से इस्तेमाल की जा रही हैं। 

4 of 7
Tata WhAP Combat Wheeled Kestrel - फोटो : Tata Motors
टाटा व्हैप को डीआरडीओ प्रयोगशाला के साथ मिलकर विकसित किया गया है। हाल के दिनों में यह वाहन को कई परीक्षणों से गुजरा है जिसमें हाई एल्टीट्यूड टेस्ट (उच्च ऊंचाई परीक्षण) शामिल हैं। यह Tata Defence Combat Wheeled Armoured Amphibious Platform (टाटा डिफेंस व्हील्ड आर्मर्ड एम्फीबियस प्लेटफॉर्म) पर आधारित है। 
विज्ञापन

5 of 7
Tata WhAP - फोटो : Indian Army/DRDO
टाटा व्हैप में Amphibious Drive Mode (एम्फीबियम ड्राइव मोड) के साथ ही हाइड्रो-न्यूमैटिक स्ट्रट्स और स्वतंत्र सस्पेंशन मिलता है। टाटा व्हैप लगभग 10 से 12 लोगों को ले जा सकता है और इसे टोही वाहन, पैदल सेना वाहक, या रसद वाहक के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 7
Dongfeng Humvee - फोटो : Social Media
रिपोर्ट के मुताबिक Strykers और Humvee को C-130J और C-17s सहित परिवहन विमानों से एयरलिफ्ट कर आसानी से ड्रॉप किया जा सकता है। भारतीय वायु सेना इन दोनों विमानों का इस्तेमाल करती है। 

पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ चल रहे गतिरोध के दौरान, चीनी सैनिक Armoured Personnel Carriers (आर्मर्ड पर्सनल कैरियर) सहित भारी वाहनों का इस्तेमाल कर गल्वां वैली, हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और पैट्रोलिंग पॉइंट 15 सहित कई बिंदुओं पर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर आ गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Tata WhAP Combat Wheeled Kestrel - फोटो : Tata Motors
भारतीय सेना बड़ी संख्या में रूसी मूल के BMP infantry combat vehicles (बीएमपी इंफेंट्री जंगी वाहनों) का उपयोग करती है, जिनका उपयोग भारतीय सेना के मैकेनाइज्ड इन्फेंट्री रेजिमेंट द्वारा रेगिस्तान, मैदानों और ऊंचाई वाले स्थानों में किया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें