इरफान पठान
- फोटो : ट्विटर
इरफान ने आगे कहा, हम ऋषभ पंत और जोस बटलर को पैट कमिंस और जोफ्रा आर्चर के खिलाफ रिवर्स स्वीप करते हुए देख चुके हैं। गति सफलता की गारंटी नहीं है क्योंकि बल्लेबाज अब तेजी से नहीं डरते। उपकरण बहुत अच्छे हैं और बैट पहले से बेहतर हैं। अगर एक बार गेंद बल्ले के संपर्क में अच्छे तरीके से आती है तो बाउंड्री पार ही नजर आएगी। इरफान के मुताबिक, क्रिकेट खेलने के लिए कुशलता की जरूरत होती है और विश्वास रखें स्विंग एक बहुत बड़ा कौशल है।