फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरी-खरी: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले बोले वॉन, कहा- घसियाली पिच पर नहीं होगा इंग्लैंड को फायदा

Sun, 13 Jun 2021 04:11 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Michael Vaughan - फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले इंग्लिश टीम के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने अपनी टीम को आड़े हाथों लिया है। उनका कहना है कि जिस तरह से इंग्लैंड भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए घसियाली पिचें तैयार कर रहा है उससे इंग्लिश टीम का फायदा कम नुकसान ज्यादा है। मौजूदा समय में इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन कर रही है। आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के बाद विराट कोहली की टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। 
विज्ञापन

2 of 6
माइकल वॉन - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने टेलीग्राफ से बात करते हुए कहा, वे लार्ड्स पर भाग्यशाली रहे क्योंकि बारिश आ गयी। लेकिन लगातार दो हफ्तों में एक सी गलती करना तो रणनीतिक चूक है। विकेट से काफी टर्न मिल रहा था लेकिन जब एजबेस्टन में गर्मी और पिच पर सूखापन होता है तो वहां आपको विविधता की जरूरत होती है। 
विज्ञापन

3 of 6
Michael Vaughan - फोटो : सोशल मीडिया
वॉन ने कहा, चार तेज गेंदबाजों के आक्रमण में आप अपने तेज गेंदबाजों से ज्यादा गेंदबाजी करवा लेते हो जबकि तीन तेज गेंदबाजों और एक स्पिनर में ऐसा नहीं होता इसलिये अगर आपने जैक लीच को चुना होता तो जो रूट अपने तेज गेंदबाजों को तरोताजा भी रख सकते थे। मुझे उम्मीद है कि इंग्लैंड भारत के खिलाफ यही गलती फिर नहीं दोहरायेगा। 

4 of 6
Michael Vaughan - फोटो : सोशल मीडियैा
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज चार अगस्त से शुरू होगी। वॉन मानना है कि इंग्लैंड को अच्छी विकेटों पर लंबे मैच खेलने में बेहतर होना चाहिए। उनके मुताबिक, मैं भारत के खिलाफ घसियाली पिचों पर नहीं खेलना चाहूंगा, भले ही इससे उन्हें दो टेस्ट मैचों में जीत मिल जाये क्योंकि इससे उन्हें कोई फायदा नहीं होगा क्योंकि उन्हें आस्ट्रेलिया में और इससे आगे भी खेलने के लिये तैयार होना है। उन्हें सीखने की जरूरत है कि अच्छी पिचों पर कैसे खेलकर जीता जाए।
विज्ञापन

5 of 6
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से शुरू होने वाले विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में वॉन ने न्यूजीलैंड को प्रबल दावेदार बताया। उन्होंने कहा, भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में मेरे लिये न्यूजीलैंड प्रबल दावेदार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC
वॉन के मुताबिक, न्यूजीलैंड ने प्रतिस्पर्धी मैच खेले हैं जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। भारत ने भी टीम के अंदर ही अभ्यास मैच खेले हैं लेकिन इसमें इतनी प्रतिद्वंद्विता नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें