आईपीएल के इस सीजन में राजस्थान के खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से सबको प्रभावित किया है। राहुल तेवतिया, रियान पराग और यशस्वी जायसवाल ने कई बेहतरीन कैच पकड़े हैं। यहां हम सीजन के 10 सबसे अच्छे फील्डरों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 11
राहुल तेवतिया, राहुल त्रिपाठी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों ने कई बेहतरीन कैच पकड़े हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
आईपीएल 2021 में प्लेऑफ का समय नजदीक आ चुका है। तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं और चौथे पायदान के लिए चार टीमें दावेदारी पेश कर रही हैं। आईपीएल का यह सीजन दो फेज में खेला गया और इस दौरान हमने कई बेहतरीन कैच भी देखे हैं। रवींद्र जडेजा से लेकर रियान पराग और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों ने अपनी बेहतरीन फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया है। यहां हम आईपीएल 2021 के 10 सबसे बेहतरीन फील्डर्स की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपनी फील्डिंग के जरिए इस सीजन में अलग छाप छोड़ी है और अपनी टीम के लिए काफी रन बचाए हैं।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
2 of 11
रवींद्र जडेजा दुनिया के सबसे बेहतरीन फिल्डर्स में से एक हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा हमेशा से ही भारत के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए भी कई शानदार कैच पकड़े हैं और बाउंड्री पर कई बार रन भी बचाए हैं। इस सीजन में भी उन्होंने चेन्नई के लिए शानदार फील्डिंग की है। जडेजा 30 गज के अंदर और बाउंड्री पर भी बेहतरीन फील्डिंग करते हैं। जडेजा ने इस आईपीएल में 10 कैच पकड़े हैं और कई रन आउट में भी योगदान दिया है। साथ ही उन्होंने अपनी टीम के लिए कई रन भी बचाए हैं। वो एक फील्डर के तौर पर भी टीम में अपनी जगह बना सकते हैं। उन्होंने पंजाब के खिलाफ 30 गज के अंदर शानदार कैच पकड़कर क्रिस गेल को आउट किया था, जबकि राजस्थान के खिलाफ बाउंड्री लाइ पर शानदार कैच पकड़ा था। इससे साफ होता है कि जडेजा हर जगह फील्डिंग करने में माहिर हैं।
विज्ञापन
रवि बिश्नोई
3 of 11
रवि बिश्नोई भी इस सीजन के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी इस सीजन के बेहतरीन फील्डर्स में शामिल हैं। उन्होंने पंजाब के लिए दो शानदार कैच पकड़े हैं और दोनों कैच इस सीजन के सबसे अच्छे कैच में शामिल हैं। बिश्नोई का कैच इस साल बेस्ट कैच भी हो सकता है। उन्होंने कोलकाता के खिलाफ लंबी दूरी तर करके शानदार डाइव लगाई थी और कैच पकड़कर सुनील नरेन को आउट किया था।
फाफ डु प्लेसिस
4 of 11
प्लेसिस ने अपनी बैटिंग के साथ-साथ फील्डिंग से भी चेन्नई के लिए काफी योगदान दिया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
प्लेसिस भी दुनिया के सबसे बेहतरीन फील्डर्स में से एक हैं। उन्होंने आईपीएल से लेकर वर्ल्डकप, टेस्ट क्रिकेट, हर जगह और हर फॉर्मेट में कई शानदार कैच पकड़े हैं। इस सीजन भी उन्होंने अपनी फील्डिंग का कमाल दिखाया है। उन्होंने इस साल आठ कैच पकड़े हैं। उनका कैच सीजन के सबसे बेहतरीन कैच की सूची में भी शामिल है। उनकी टीम प्लेऑफ में पहुंच चुकी है और बचे हुए मैचों में वो निश्चित रूप से कई और कैच जरूर पकड़ेंगे।
विज्ञापन
केन विलियम्सन
5 of 11
केन विलियम्सन ने आईपीएल 2021 में पांच कैच पकड़े हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन भले ही बल्ले के साथ कुछ खास न कर पाए हों, लेकिन अपनी फील्डिंग से उन्होंने फिर कमाल दिखाया है। विलियम्सन इससे पहले भी न्यूजीलैंड के लिए कई बार अच्छे कैच पकड़ चुके हैं। उन्होंने इस सीजन में पांच कैच पकड़े हैं, जबकि शुरुआती मैचों में उन्हें खेलने का मौका भी नहीं मिला था। हालांकि हैदराबाद के खराब प्रदर्शन के कारण किसी ने विलियम्सन की फील्डिंग की तरफ ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
राहुल तेवतिया
6 of 11
राहुल तेवतिया ने बाउंड्री के बाहर जाती गेंद को कैच में बदल दिया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान की टीम अभी भी प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जूझ रही है, लेकिन इस टीम के खिलाड़ियों ने अपनी फील्डिंग से सभी को प्रभावित किया है। टीम के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने इस सीजन में दो बहुत ही शानदार कैच पकड़े हैं। पंजाब के खिलाफ उन्होंने बाउंड्री लाइन के बाहर जा रही गेंद को कैच किया था। उन्होंने पहले गेंद को पकड़ा फिर हवा में उछाला और बाउंड्री के बाहर गए और अंदर आकर कैच पूरा किया। इस कैच से पंजाब के कप्तान राहुल आउट हुए थे, जो 91 रन पर खेल रहे थे।
विज्ञापन
फैबियन एलेन
7 of 11
फैबिएन एलेन ने इस सीजन में दो बेहतरीन कैच पकड़े हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
वेस्टइंडीज के अधिकतर खिलाड़ी हमेशा से शानदार फील्डर रहे हैं। चाहें वो ब्रावो हों, पोलार्ड हों या निकोलस पूरन। अब इस सूची में एक और नाम जुड़ गया है। यह नाम है ऑलराउंडर फैबियन एलेन का। उन्होंने अब तक दो ही कैच पकड़े हैं, लेकिन उनके दोनों कैच बहुत ही शानदार रहे हैं। हालांकि उन्हें ज्यादा मैचों में खेलने का मौका भी नहीं मिला है। इस वजह से उनके कैच की संख्या कम है।
विराट कोहली
8 of 11
विराट ने चेन्नई के खिलाफ शानदार कैच पकड़कर ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया था।
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कप्तान विराट कोहली करियर की शुरुआत से ही बेहतरीन फील्डर रहे हैं। उन्होंने अपनी फिटनेस के लिए खूब पसीना बहाया है और अभी भी जिम में घंटों मेहनत करते हैं। इसका नतीजा मैदान में भी दिखता है। उन्होंने इस सीजन में सात कैच पकड़े हैं, इनमें से दो कैच बेस्ट कैच की लिस्ट में भी शामिल हैं। चेन्नई के खिलाफ मैच में उन्होंने प्वाइंट पर बेहतरीन कैच पकड़कर ऋतुराज गायकवाड़ को आउट किया था।
राहुल त्रिपाठी
9 of 11
राहुल त्रिपाठी ने इस सीजन में कई अच्छे कैच पकड़े हैं।
- फोटो : सोशल मीडिया
कोलकाता के बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी का एक कैच काफी चर्चा में रहा था। हालांकि तीसरे अंपायर ने इसे बंप कैच करार दिया था, लेकिन राहुल का यह कैच बहुत ही शानदार था। इससे पहले पुणे के लिए भी उन्होंने बहुत ही बेहतरीन कैच पकड़े थे। इस सीजन में उन्होंने अब तक छह कैच पकड़े हैं। उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ शानदार कैप पकड़कर विराट कोहली को आउट किया था। यह कैच सीजन के सबसे बेहतरीन कैच में से एक है।
ग्लेन मैक्सवेल
10 of 11
मैक्सवेल ने इस सीजन गेंद और बल्ले के अलावा फील्डिंग में भी कमाल किया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के लिए यह सीजन बहुत ही बेहतरीन रहा है। उन्होंने गेंद और बल्ले के अलावा फील्डिंग के दौरान भी काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। इस सीजन मे उन्होंने चार कैच पकड़े हैं और इनमें से एक कैच बहुत ही बेहतरीन था। राजस्थान के खिलाफ उन्होंने शानदार कैच पकड़कर शिवम दुबे को आउट किया था।
कोहली को रन आउट करने के बाद रियान पराग काफी चर्चा में रहे थे।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के बल्लेबाज रियान पराग भी उन युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिनकी फील्डिंग बहुत ही कमाल की है। उन्होंने आईपीएल के पहले फेज में भी कई अच्छे कैच पकड़े थे। इसके बाद दूसरे फेज में उन्होंने बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली को रन आउट करके खूब तारीफें बटोरी थीं। हालांकि बल्ले के साथ उन्होंने इस सीजन कोई कमाल नहीं किया। इस वजह से उनकी अच्छी फील्डिंग को भी उतनी तवज्जो नहीं मिली है।