फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK: 'मुझे नहीं लगता कि बाबर को...' शोएब अख्तर ने भारत के खिलाफ पाकिस्तानी कप्तान के प्लान पर उठाए सवाल

Sat, 09 Sep 2023 01:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शोएब अख्तर के मुताबिक, बाबर को भारत के मध्यक्रम पर दबाव बनाने के लिए एक छोर से किसी तेज गेंदबाज से गेंदबाजी कराते रहना चाहिए था।
विज्ञापन
1 of 4
शोएब अख्तर ने बाबर को लेकर बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एशिया कप 2023 के ग्रुप राउंड में भारत के खिलाफ बारिश से बाधित रहे मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की कप्तानी रणनीति पर सवाल उठाया है। अख्तर को लगता है कि तेज गेंदबाजों ने भारत के शीर्ष बल्लेबाजों को परेशान कर दिया था। इसके बावजूद बाबर ने स्पिनरों को बहुत अधिक ओवर दिए। भारत के खिलाफ मोहम्मद नवाज, शादाब खान और सलमान आगहा की स्पिन तिकड़ी ने 21 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 131 रन दिए थे। अख्तर के मुताबिक, बाबर को भारत के मध्यक्रम पर दबाव बनाने के लिए एक छोर से किसी तेज गेंदबाज से गेंदबाजी कराते रहना चाहिए था।
विज्ञापन

2 of 4
शादाब, नवाज और सलमान - फोटो : सोशल मीडिया
अख्तर ने एक स्पोर्ट्स चैनल से बातचीत में कहा- मुझे नहीं लगता कि बाबर को स्पिनरों को इतने ओवर देने चाहिए थे। वह एक छोर से पेस बैटरी को बरकरार रख सकते थे और दूसरे छोर से एक स्पिनर से गेंदबाजी करा सकते थे। यहीं पर मैं बाबर से असहमत हूं। उन्होंने स्पिन का बहुत अधिक इस्तेमाल किया और आक्रामकता से हाथ पीछे खींच लिया। ग्रुप राउंड में भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान ईशान किशन और हार्दिक पंड्या ने बीच के ओवरों में भारतीय पारी को संभाला और 138 रन की साझेदारी निभाई थी। इससे पहले भारत एक समय 66/4 पर संकट में था।
विज्ञापन

3 of 4
शाहीन, नसीम और हारिस - फोटो : सोशल मीडिया
किशन और पांड्या दोनों अपने शतक से चूक गए। किशन 82 और हार्दिक 87 रन पर आउट हुए। इन दोनों की पारियों की बदौलत भारत 266 के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा था। इतना ही नहीं, अख्तर ने पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी और हारिस रऊफ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा- हमारे युवा गेंदबाज बहुत प्रतिभाशाली हैं। मुझे यह सोचकर बहुत खुशी होती है कि पाकिस्तान बार-बार ऐसे तेज गेंदबाज लाने में सक्षम रहा है। मैं कहूंगा कि शाहीन इस समय अपने करियर के शीर्ष पर हैं।  हारिस रऊफ की भी यही मानसिकता है कि उन्हें सिर्फ विकेट लेते रहना है।
विज्ञापन

4 of 4
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
सुपर फोर राउंड में रविवार को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए 11 सितंबर को रिजर्व डे भी रखा गया है। 10 सितंबर को मैच बारिश से बाधित रहने पर, अगले दिन वहीं से मैच की शुरुआत होगी। हालांकि, बाकी दो टीमों के मैचों के लिए कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है, जिसको लेकर काफी बवाल हो रहा है। फैंस एशियन क्रिकेट काउंसिल के दोहरे रवैये पर सवाल भी उठा रहे हैं। बांग्लादेश और श्रीलंका के कोच भी इसको लेकर नाराजगी जता चुके हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें