प्रैक्टिस सेशन के दौरान भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने गुरुवार को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ होने वाले मुकाबले से पहले काफी देर तक प्रैक्टिस किया। हालांकि, विराट कोहली और कप्तान रोहित शर्मा ने इस ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन में आराम करते दिखे। केएल राहुल, जो चोट लगने के बाद एशिया कप 2023 में पहला भारत बनाम पाकिस्तान मैच नहीं खेल पाए थे, नेट्स सेशन में शामिल हुए। उन्होंने पाकिस्तान की क्वालिटी बॉलिंग को ध्यान में रखते हुए बाएं हाथ के साथ-साथ दाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ खूब अभ्यास किया। उन्होंने नेट्स में लंबा समय गुजारा। उन्हें भारत-पाकिस्तान के बीच 10 सितंबर को होने वाले मैच में खेलने का मौका मिल सकता है।