फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पॉलिथीन बैन' का नहीं दिखा असर, आप तस्वीरों को देख समझ जाइए, वरना पुलिस करेगी कार्रवाई

Mon, 16 Jul 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
पॉलिथीन में सामान ले जाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में अब 50 माइक्रॉन से कम की पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं हो सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 जुलाई से प्रदेश में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन बीते दो दिनों में इसका बहुत कम लोगों पर असर पड़ा। या फिर यह भी कह सकते है कि यूपी वालों का पॉलिथीन और प्लास्टिक के बिना काम नहीं चलता। यह बहुत ही गंभीर मामला है इसे लोगों को समझना होगा और मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करना होगा। 

वहीं मेरठ के आस पास की बात करें तो पॉलिथीन बैन को लेकर न तो आम लोगों पर कोई फर्क पड़ा हैं और न ही व्यापारियों ने इसका इस्तेमाल बंद किया। आज हम आपको कुछ ऐसी ही तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें देखने के बाद आपको अंदाजा हो जाएगा कि लोग पॉलिथीन के बैन को कितनी गंभीरता से ले रहे हैं। आगे तस्वीरें देखिए...
विज्ञापन

घर से कपड़े का थैला लेकर निकलें

2 of 7
पाॅलिथीन में सामान ले जाता बाइकसवार युगल - फोटो : अमर उजाला
चाहे सब्जियां खरीदनी हों या फिर राशन का सामान लाना हो, हम में से शायद ही कोई घर से कपड़े का थैला लेकर निकलता होगा। क्योंकि हम यही सोचकर घर से निकलते हैं कि सामान देने वाला खुद ही पॉलिथीन देगा तो फिर थैला ले जाने की जरुरत ही क्या है। लेकिन अब कपड़े या जूट का बैग रखने की आदत डाल लीजिए, क्योंकि पॉलिथीन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाना अब दंडनीय अपराध होगा। 
विज्ञापन

पर्यवरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने में दें सहयोग

3 of 7
पॉलिथीन में सब्जियां लेता युवक - फोटो : अमर उजाला
पॉलिथीन बैन के लिए आपको सिर्फ इतना करना है कि अपने साथ जूट का या कपड़े का थैला रखें। यदि आपको दुकानदार, राशन वाला, सब्जी वाला प्लास्टिक बैग में सामान दे तो तुरंत मना कर दें। अपने आस पास के लोगों को पॉलिथीन के खतरे से बताएं और पर्यवरण को स्वच्छ व सुंदर बनाने में सहयोग दें।

बनाने बेचने व स्टोर करने तक पर होगा प्रतिबंध

4 of 7
पॉलिथीन का इस्तेमाल करते लोग - फोटो : अमर उजाला
आदेश में पॉलिथीन बनाने से लेकर बेचने व स्टोर करने पर प्रतिबंध होगा। साथ ही प्लास्टिक के कप, ग्लास और पॉलिथीन के सभी तरह के कैरीबैग के इस्तेमाल पर अब जुर्माना लगेगा। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपये तक जुर्माना या छह माह तक की सजा होगी।
विज्ञापन

पॉलिथीन बैन करने वाला देश का19वां राज्य

5 of 7
पॉलिथीन में टमाटर बेचता विक्रेता - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि पॉलिथीन पर पूरी तरह बैन लगाने वाला यूपी देश का 19वां राज्य होगा। प्रदेश में पॉलिथीन के प्रयोग पर प्रतिबंध की कवायद वर्ष 2000 में शुरू हुई थी, लेकिन अलग-अलग कानूनों के चलते अब तक इस पर अमल नहीं हो सका था। 
विज्ञापन

50 माइक्रॉन से कम पॉलिथीन पर्यावरण के लिए बेहद खतरनाक

6 of 7
दुकानों से पॉलिथीन को अपने कब्जे में लेते नगर आयुक्त एडीएम व एएसपी - फोटो : अमर उजाला
पर्यावरण विभाग की 22 दिसंबर 2015 में जारी अधिसूचना में सभी तरह के पॉलिथीन (कैरी बैग) के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई। इसी तरह केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने 50 माइक्रॉन से कम पॉलिथीन को पर्यावरण के लिए खतरनाक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ रखें कपड़े या जूट का बैग

7 of 7
दुकानों से पॉलिथीन को अपने कब्जे में लेते नगर आयुक्त एडीएम व एएसपी - फोटो : अमर उजाला
'पॉलिथीन बैन' को लेेकर प्रशासन ने भी कमर कस ली है। पुलिस लोगों को जागरुक करने के लिए अलग- अलग तरीके अपना रही है। पुलिस ने  पॉलिथीन के इस्तेमाल को पूरी तरह रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करना भी शुरू कर दिया है। यकीनन हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए क्या क्या उपाय नहीं करते हैं और पर्यावरण हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा है। तो हम उसे सुंदर और स्वस्थ रखने के लिए प्रयास क्यों न करें। जरूरी है कि हम अभी से पॉलिथीन और प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करें। घर से बाहर निकलने पर अपने साथ कपड़े या फिर जूट का बैग लेकर जाना न भूलें।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें