फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: डकैतों का बैंक पर धावा, जवानों की बेरहमी से की हत्या

Wed, 06 Apr 2016 01:40 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
बाराबंकी शहर के नाका सतरिख चौराहे की पुलिस पिकेट के पास जिला कोऑपरेटिव बैंक में सोमवार रात डकैतों ने धावा बोल दिया। यह देख बैंक सुरक्षा में तैनात दो पीआरडी जवान उसने भिड़ गए, जिसमें उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

2 of 10
हत्या के बाद डकैतों ने स्ट्रांग रूम की तिजोरी का एक लॉक काट डाला मगर डबल लॉक होने के चलते तिजोरी नहीं खोल सके। इससे बैंक में रखा करीब 50 लाख रुपया कैश बच गया। (जांच करती पुलिस।)
विज्ञापन

3 of 10
बदमाश बैंक में लगे तीन सीसीटीवी कैमरों की हार्डडिस्क उठा ले गए, जबकि एक अन्य सीसीटीवी की फुटेज में चार बदमाश कैद हो गए हैं।

4 of 10
शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित जिला कोऑपरेटिव बैंक की मुख्य शाखा की सुरक्षा में आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में पीआरडी के दो-दो जवान तैनात रहते हैं। (रोते बिलखते परिजन)
विज्ञापन

5 of 10
सोमवार रात की शिफ्ट में पीआरडी जवान ओमप्रकाश वर्मा (42) पुत्र केशवराम निवासी ग्राम मीरापुर थाना सफदरगंज व देशराज (30) पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम डमौरा मजरे बबुरिहा थाना सफदरगंज तैनात थे। (जांच करने पहुंचे आईजी व डीआईजी।)
विज्ञापन

6 of 10
रात करीब सवा दो बजे बैंक परिसर में डकैतों ने धावा बोल दिया। दोनों जवान बदमाशों से भिड़ गए। इसी बीच बदमाशों ने गला रेतकर दोनों जवानों की हत्या कर दी। (सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब करने के बाद तोड़ा गया कम्‍प्यूटर।)
 
विज्ञापन

7 of 10
इसके बाद स्ट्रांग रूम में तिजोरी का लॉक काटने का प्रयास किया जिसमें वे सफल नहीं हो पाए।

8 of 10
बैंक की इमारत के बाहरी हिस्से के एक कमरे में इसी शाखा का चपरासी शत्रोहन रहता है। बदमाशों ने वारदात के दौरान उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। मंगलवार सुबह शत्रोहन सोकर उठा तो कमरा बाहर से बंद मिला। (जांच करती पुलिस।)

9 of 10
उसने खिड़की से बाहर का नजारा देख तत्काल बैंक के चेयरमैन धीरेंद्र वर्मा को फोन कर घटना की जानकारी दी। (सुबह काम पर पहुंचे कर्मचारी भयभीत दिखे।)
विज्ञापन

10 of 10
चेयरमैन ने पुलिस को वारदात की खबर दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर बैंक के चेयरमैन, मैनेजर व अन्य स्टाफ से पूछताछ की। (डकैतों ने सीसीटीवी की लाइन भी काट दी।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें