फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: नींद की झपकी ने ली 5 की जान, सूमो के उड़े परखच्चे, तस्वीरें

Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)
विज्ञापन
1 of 7
हिमाचल के लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग के कारगा मोड़ पर रविवार सुबह 4.30 बजे एक टाटा सूमो अनियंत्रित होकर 100 फीट नीचे मनाली-लेह हाईवे पर जा गिरी।
विज्ञापन

2 of 7
हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन साल की बच्ची समेत सात घायल हो गए हैं। बच्ची के पिता समेत चार लोगों ने मौके पर ही मौत हो गई। एक घायल ने केलांग अस्पताल में दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन

3 of 7
छह घायलों को कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि 12 लोग सूमो में सवार होकर मंडी के रिवालसर से वाया रोहतांग चंबा के पांगी जा रहे थे।

4 of 7
रविवार तड़के कारगा मोड़ पर चालक को झपकी आ गई और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर रही है। हादसे का शिकार हुए सभी लोग चंबा जिला के पांगी के हैं। मरने वालों में तीन लोग एक ही गांव के हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजय शर्मा टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 7
एसपी रमन कुमार मीणा और एसडीएम सन्नी शर्मा ने भी घटना स्थल का दौरा किया। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि यह लोग रिवालसर में माथा टेकने के बाद शनिवार रात 11 बजे मनाली से पांगी की तरफ निकले थे। प्रारंभिक जांच में चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया। 
विज्ञापन

6 of 7
हादसे में जीवन सिंह (47), अमर देई (65), पदमा छेवांग निवासी परमार, शाम लाल (45) निवासी हिल्लुतुहान और सुनीता (23) निवासी किलाड़ जिला चंबा की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि हादसे में महिला समेत पांच लोगों की मौत हुई है। बाकी भी गंभीर रूप से घायल हैं जिनका अस्पताल में उचचार चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें