फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: नाके पर पुलिस ने पकड़ी बड़ी रकम, नोटों के बंडल देख उड़ जाएंगे होश

Mon, 14 Nov 2016 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डलहौजी (चंबा)
विज्ञापन
1 of 14
cash seized
हिमाचल के जिला चंबा में दो गाड़ियों से पुलिस ने भारी मात्रा में 500 और 1000 रुपए के नोट पकड़े हैं। कैश की रकम जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 14
चंबा-पठानकोट नेशनल हाईवे पर बनीखेत बैरियर पर नाके के दौरान पुलिस ने दो गाड़ियों से 25 लाख 64 हजार रुपये के 500 और 1000 के नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन

3 of 14
cash seized
 कागजात न दिखाने पर पुलिस ने राशि को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में आयकर विभाग को भी सूचित कर दिया है।

4 of 14
पुलिस ने दोनों गाड़ियों और उनके चालकों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। उन्हें कागजात मुहैया कराने की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन

5 of 14
cash seized
डीएसपी डलहौजी सागर चंद ने इसकी पुष्टि की है। रविवार सुबह 11 बजे बनीखेत में नाके पर डलहौजी पुलिस ने चंबा से पठानकोट की तरफ जा रही एक डस्टर गाड़ी (एचपी-48बी-1210) को रोका।
विज्ञापन

6 of 14
इसमें गाड़ी मालिक चंबा का कारोबारी जसविंदर सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी हरदासपुर और मंजीत पुत्र आत्मा राम निवासी सुल्तानपुर बैठे थे।
विज्ञापन

7 of 14
पुलिस ने गाड़ी से 21 लाख 79 हजार रुपये बरामद किए गए।

8 of 14
सभी 1000 और 500 रुपये के नोट थे। इतनी बड़ी रकम देखकर पुलिस भी हैरान रह गई।

9 of 14
इसी दौरान एक अन्य डस्टर कार (पीबी-02सीबी- 4608) में अमृतसर निवासी राकेश बहल पुत्र राम लाल निवासी अमृतसर से भी 2 लाख 85 हजार रुपये बरामद किए गए।

10 of 14
दोनों धनराशि के कागजात मुहैया नहीं करवा पाए। 

11 of 14
नाके पर डलहौजी थाना प्रभारी सन्नी गुलेरिया और बनीखेत चौकी प्रभारी सतपाल भी मौजूद थे। 

12 of 14
cash seized
सूत्रों के अनुसार पुलिस को डस्टर गाड़ी में बिना कागजात पुराने नोट ले जाने की गुप्त सूचना मिली थी। 

13 of 14
cash seized
रूटीन चेकिंग के अलावा डस्टर पर खास चौकसी बढ़ाई गई थी। 
विज्ञापन

14 of 14
इसके चलते एक रंग की दोनों गाड़ियों को रोका गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें