फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: तहसीलदार ने कांग्रेस नेता को डंडे से जमकर पीटा, फोड़ दिया सिर, गुस्साए साथियों ने किया चक्काजाम

Thu, 15 Dec 2022 06:34 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायगढ़

सार

हंगामे की सूचना पर अफसर भी पहुंच गए और समझाकर कांग्रेसियों को शांत कराया। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की तरफ से भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं अभी तक दोनों के बीच विवाद का कारण भी सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद से तहसीलदार का मोबाइल बंद है। फिलहाल पुलिस सतर्क है और अपने स्तर पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
1 of 4
तहसीलदार की पिटाई से घायल कांग्रेस नेता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के राज में कांग्रेसी नेताओं की ही शामत आई हुई है। नया मामला नवगठित जिले सारंगढ़ का है। यहां तहसीलदार ने दुकान में घुसकर एक कांग्रेसी नेता को जमकर पीटा।  डंडे से उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकला। नेता को अस्पताल में भर्ती करया गया है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेसी कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली के बाहर एकत्र हो गए और चक्काजाम कर दिया। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े हत्या, थाने से 500 मीटर दूर वारदात, बदमाशों ने मारी पांच गोलियां
विज्ञापन

2 of 4
गुस्साए कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, बरमकेला क्षेत्र में कांग्रेस नेता नीलांबर नायक एक दुकान का संचालन करते हैं। उनसे मिलने के लिए गुरुवार को बरमकेला के तहसीलदार सिद्धार्थ अनंत पहुंचे थे। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद तहसीलदार वहां से चले गए। बताया जा रहा है कि नेता नीलांबर नायक ने तहसीलदार सिद्धार्थ को फिर बुलवाया। इस बार फिर विवाद हुआ और काफी बढ़ गया। आरोप है कि आक्रोश में आकर तहसीलदार ने नायक की डंडे से पिटाई कर दी।

विज्ञापन

3 of 4
विरोध में कांग्रेसियों ने किया चक्काजाम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नीलांबर नायक को इतनी बुरी तरह पीटा कि उनका सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। इसके बाद तहसीलदार वहां से भाग निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। वहीं इसकी जानकारी कांग्रेस के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं को पता चली तो हंगामा हो गया। कांग्रेसियों ने बरमकेला थाने का घेराव कर दिया और तहसीलदार की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। बताया जा रहा है कि तहसीलदार उस समय थाने में ही बैठे थे। 
विज्ञापन

4 of 4
बरमकेला थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
देर तक हंगामा चलता रहा, लेकिन पुलिस ने किसी को भी अंदर घुसने नहीं दिया। थाने में हंगामे की सूचना पर अफसर भी पहुंच गए और समझाकर कांग्रेसियों को शांत कराया। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की तरफ से भी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। वहीं अभी तक दोनों के बीच विवाद का कारण भी सामने नहीं आ सका है। घटना के बाद से तहसीलदार का मोबाइल बंद है। फिलहाल पुलिस सतर्क है और अपने स्तर पर जांच कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें