फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें 'ऑपरेशन राहुल': खतरनाक सांपों से सामना, खाने का संकट, सेना की जांबाजी, जानें 106 घंटों में क्या-क्या हुआ

Wed, 15 Jun 2022 11:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा
विज्ञापन
1 of 10
बोरवेल से निकाला गया राहुल - फोटो : Social media
छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में फंसे रहे 11 साल के राहुल साहू को 106 घंटे घंटे चले ऑपरेशन के बाद आखिरकार बाहर निकालने में सफलता मिल ही गई। पांच दिनों की कड़ी मशक्कत के  राहुल को बाहर निकाल लिया गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम उसे बाहर निकालने के लिए दिन-रात एक किए हुए थी। इस दौरान बोरवेल में राहुल को खतरनाक सांपों से भी सामना हुआ।

 
विज्ञापन

2 of 10
बोरवेल से निकाला गया मासूम राहुल - फोटो : Social media
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान राहुल ने लोगों की उम्मीद बनाए रखी। सभी लोग उसकी बहादुरी को सलाम कर रहे हैं। राहुल ने खतरनाक सांपों से भी नहीं डरा और लगातार रेस्क्यू में मदद करता रहा। 106  चले इस ऑपरेशन में चार आईएएस रैंक, दो आईपीएस रैंक के अधिकारी और सेना के जवान सहित 500 अफसर-कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन

3 of 10
बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू - फोटो : Social media
इससे पहले देश में किसी बच्चे के लिए इतना लंबे समय और संसाधन के साथ कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं हुआ।

4 of 10
बोरवेल से बाहर निकला मासूम राहुल - फोटो : Social media
ऑपरेशन इसलिए भी मुश्किल रहा क्योंकि राहुल न बोल सकता है और न ही सुन सकता है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।  गड्ढे के आसपास चट्टानें थीं जिन्हें काटने में काफ़ी लंबा वक्त लगा।
विज्ञापन

5 of 10
बोरवेल से निकाला गया मासूम - फोटो : Social media
चट्टानों को काटते वक्त अति सावधानी बरती गई थी, ताकि राहुल को किसी तरह का खतरा न हो। उसने 100 घंटे से ज्यादा समय तक जिस तरह जीवन और मौत के बीच संघर्ष किया उसे बड़ा चमत्कार माना जा रहा है।
विज्ञापन

6 of 10
बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू - फोटो : Social media
रविवार सुबह बच्चे में हलचल दिखाई दी थी। इसके बाद उसे जूस भी पीने को दिया गया। वह जूस को पी भी लिया। बच्चे की इस कोशिश ने रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे लोगों की उम्मीदें बना रखी थी। इतना ही नहीं बोरवेल में गिरा राहुल अब खुद बाल्टी से पानी भरने में मदद कर रहा है। दरअसल, बोरवेल की दीवारों से थोड़ा-थोड़ा पानी रिस रहा और बच्चा ऊपर से भेजे गए बाल्टी में पानी को भरने में मदद कर रहा है।
विज्ञापन

7 of 10
बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू - फोटो : ANI
इस ऑपरेशन में रोबोटिक्स इंजीनियर की मदद ली गई।  रोबोटिक्स इंजीनियर बच्चे को ट्रेस करने में बड़ी भूमिका निभाई। रोबोटिक्स के जरिए बच्चे की पल-पल की जानकारी सामने आ रही थी।

8 of 10
भूपेश बघेल - फोटो : Social media
राहुल के सकुशल बाहर निकलने पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, "सभी की प्रार्थनाओं और बचाव दल के अथक, समर्पित प्रयासों से, राहुल साहू को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। हमारी कामना है कि वह जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।"

9 of 10
ऑपरेशन राहुल - फोटो : Social media
ऐसे हुआ हादसा
जांजगीर-चंपा के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि बच्चे का नाम राहुल साहू है। वह शुक्रवार दोपहर खेलने के लिए अपने घर के पीछे गया था। लेकिन ध्यान न रहने के कारण वहां खुले बोरवेल में गिर गया सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया। वहीं, शाम चार बजे से बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन

बच्चे के पिता ने दी बोरवेल में गिरने की जानकारी

10 of 10
राहुल साहू - फोटो : Social media
बच्चे के पिता ने दी बोरवेल में गिरने की जानकारी
बच्चे के पिता लाला राम साहू ने बताया कि यह बोरवेल करीब 80 फीट गहरा है, जो उन्होंने अपने घर के पीछे बने खेत में खुदवाया था। हालांकि, पानी नहीं निकलने पर उसे खुला ही छोड़ दिया गया। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे को बचाने के लए अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें