फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EXCLUSIVE: लंदन ओलंपिक के असली 'सुल्तान' ने किया शादी का एलान

Tue, 06 Sep 2016 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत/गोहाना(विजेंद्र कौशिक/भूपेंद्र)
विज्ञापन
1 of 9
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
पहलवान साक्षी मलिक के बाद अब लंदन ओलंपिक के रीयल सुल्तान ने भी अपनी शादी का एलान कर दिया है। जानिए कब करेंगे शादी?
विज्ञापन

2 of 9
योगेश्वर दत्त - फोटो : PTI
रियो ओलंपिक में मेडल न जीतने की हार का गम भुलाकर योगी अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में योगेश्वर ने ऑन कैमरा यह बात कही। योगी के खास दोस्त बजरंग पूनिया ने भी इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

3 of 9
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने योगेश्वर दत्त का रिश्ता तय दिया है और अगले साल 15 व 16 जनवरी के मुहूर्त की बात चल रही है। बता दें कि योगेश्वर की मां सुशीला देवी ने कहा था कि ओलंपिक के तुरंत बाद योगेश्वर की शादी कर देंगी। योगेश्वर भी रियो ओलंपिक के बाद शादी करने को तैयार थे। 

4 of 9
Yogeshwar dutt - फोटो : अमर उजाला
रविवार को योगेश्वर घर पहुंचे तो फिर शादी की बात चल पड़ी। इस बारे में योगी ने अमर उजाला से ऑन कैमरा बताया कि घर वालों ने रिश्ता तय कर दिया है। 15 या 16 जनवरी को शादी होगी, यह तो उसे पता नहीं। लेकिन अगले साल वह शादी कर लेगा। हालांकि, उन्होंने लड़की का नाम बताने से इंकार कर दिया। चर्चा है कि लड़की सोनीपत जिले की है और एक साधारण परिवार से है।
विज्ञापन

5 of 9
पहलवान योगेश्वर दत्त - फोटो : File Photo
जब इस बारे में योगेश्वर के भाई मुकेश कुमार व मां सुशीला देवी से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि अभी उसके रिश्ते की बातचीत चल रही है। लेकिन सच्चाई यह है कि अभी न तो रिश्ता तय हुआ है और न ही तिथि। यह जरूर है कि वे जल्द से जल्द योगी की शादी करेंगे।
 
विज्ञापन

6 of 9
योेगेश्वर दत्त - फोटो : getty
योगेश्वर दत्त ने कहा कि 2012 लंदन ओलंपिक पद का स्वर्ण पदक उनके लिए अभी फाइनल नहीं हुआ है। नाडा की रिपोर्ट आने के बाद ही स्वर्ण पदक स्पष्ट होगा। इसकी रिपोर्ट सप्ताह से दस दिन में आ जाएगी। रैंकिंग के हिसाब से तो यह स्वर्ण पदक उन्हें मिलेगा। 
विज्ञापन

7 of 9
ओलंपियन योगेश्वर - फोटो : अमर उजाला
अगर स्वर्ण पदक उन्हें मिलता है तो यह उनके और देश के लिए बड़ी खुशी होगी। सिल्वर पदक न लेने पर योगी ने कहा कि रूस के पहलवान की मौत हो चुकी है और उनका पदक उनके परिवार के लिए यादगार है। इंसानियत के नाते उनका मानना है कि उस यादगार को परिजनों के पास ही रहने दिया जाए।

8 of 9
योगेश्वर दत्त - फोटो : getty

योगेश्वर ने कहा कि अभी तक अगले ओलंपिक में खेलने का कोई विचार नहीं है। हां, 2017 में होने वाली वर्ल्ड चैंपियशिप और 2018 में होने वाले एशियन गेम का टारगेट जरूर है। टोक्यो ओलंपिक के बारे में फिटनेस के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। 
विज्ञापन

9 of 9
योेगेश्वर दत्त - फोटो : getty
योगेश्वर ने कहा कि रिओ में उनका लक नहीं चला। परफॉर्मेंस खराब रही और वह हार गए। देश के खाते में केवल दो मेडल आए, जो बहुत कम हैं। कुश्ती में एक मेडल आने की खुशी है, क्योंकि तीनों बार वह इस टीम का हिस्सा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें