फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन का फैन है, 13 बार के चैम्पियन को हरा WWE यूनिवर्स का खिताब जीता, जानिए कौन?

Tue, 17 Oct 2017 09:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
जिंदर महल - फोटो : WWE
सचिन तेंदुलकर का फैन है और 13 बार चैम्पियन रहे पहलवान को धूल चटाकर खली के बाद WWE चैम्पियन बनने वाला दूसरा भारतीय है, जानिए जानिए इनके बारे में सब कुछ।
विज्ञापन

2 of 5
जिंदर महल - फोटो : WWE
पंजाब का साधारण सा लड़का था और खली को बड़ा भाई मानता है, नाम है जिंदर महल। जी तोड़ मेहनत की और आज ऐसे मुकाम पर पहुंच गया है, कोई सोच भी नहीं सकता। जिंदर महल खली के बाद दूसरे डब्ल्यूडब्ल्यूई चैम्पियन हैं। हाल ही में उन्होंने दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते वाली पहलवान कविता दलाल के डब्ल्यूडब्ल्यूई में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन

3 of 5
जिंदर महल - फोटो : WWE
कविता ने रविवार को डब्ल्यूडब्ल्यूई करार कर नया इतिहास रच दिया। वह डब्ल्यूडब्ल्यूई करार करने वाली पहली भारतीय महिला बन गई हैं। जिंदर महल ने मई 2017 में 13 बार के चैंपियन रैंडी ऑर्टन को रिंग में चित कर WWE यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही जिंदर महल यह चैम्पियनशिप जीतने वाले भारत के दूसरे पहलवान बन गए। इससे पहले रेसलर ‘द ग्रेट खली’ ने 2007 में यह कारनामा कर दिखाया था।

4 of 5
जिंदर महल - फोटो : wwe.com
जिंदर ने न्यूयॉर्क में हो रहे समरस्लैम 2017 में शिंस्के नाकामुरा को हराकर अपना चैंपियनशिप टाइटल डिफेंड किया है। WWE यूनिवर्स का खिताब स्पोर्ट्स इंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा गौरव माना जाता है। 31 साल के जिंदर महल का वास्तविक नाम युवराज सिंह धेसी है। रेसलिंग की दुनिया में महल 'मॉर्डन डे महाराजा' के नाम से भी जाने जाते हैं। जिंदर मूल रूप से पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं। इस समय कैलगैरी, कनाडा में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिंदर महल और रैंडी ऑर्टन - फोटो : WWE
जिंदर की मां होशियारपुर के चेल्ला गांव की और पिता जालंधर के कंगारियां गांव के हैं। महल को पंजाब और भारत का वासी होने पर गर्व होता है। रिंग में वह बेहद आक्रामक हो जाते हैं। लेकिन रिंग के बाहर वह झेंपु किस्म के इंसान है। शर्मिले स्वभाव की वजह से वह खुल नहीं पाते हैं। जब बाहर रहते हैं तो परिवार को बहुत याद करते हैं। भारतीय उनको बेहद सम्मान देते हैं। दाल-रोटी इनको बहुत पसंद है। करी चिकन के शौकीन भी हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें