धनतेरस को लेकर बाजार सजधज कर तैयार है। धनतेरस का त्योहार आज मंगलवार को है। लोगों ने खरीदारी की तैयारी कर ली है। दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजा ली हैं। बस इंतजार है तो शुभ मुहूर्त का।
विज्ञापन
2 of 5
Dhanteras 2017
धनतेरस के दिन तांबा, पीतल, सोना और चांद के बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि 16 अक्तूबर दिन सोमवार को रात 12 बजकर 27 मिनट पर त्र्योदशी का शुभारंभ हो रहा है और 17 अक्तूबर दिन मंगलवार को रात 12 बजकर नौ मिनट पर त्र्योदशी समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन
3 of 5
धनतेरस को लेकर आभूषणों की खरीदारी करती महिलाएं।
- फोटो : ballia
बर्तन खरीदने का शुभ मुहूर्त...
धनतेरस को सुबह 10 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 13 मिनट तक चर की चौघड़िया में बर्तन खरीदना शुभ है। 12 बजकर 13 मिनट से एक बजकर 37 मिनट तक लाभ की चौघड़िया और अभिजीत मुहूर्त होने के कारण सबसे शुभ मुहूर्त है।
4 of 5
dhanteras
देवालय पूजक परिषद के कोषाध्यक्ष और सेक्टर-18 के श्री राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी डॉ लाल बहादुर दुबे का कहना है कि भविष्य पुराण में ऐसा वर्णन है कि लाभ की चौघड़िया और अभिजीत मुहूर्त यदि कार्तिक कृष्ण पक्ष त्र्योदशी को हो तो इस दिन बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। इसमें धन की समृद्धि, घर में सुख शांति होती है। एक बजकर 37 मिनट से दोपहर बाद तीन बजे तक अमृत की चौघड़िया है। यह भी शुभ समय है।
राहु काल में न करें खरीदारी...
शिव शक्ति मंदिर सेक्टर-30 के पुजारी श्याम सुंदर शास्त्री और जय श्री राम ज्योतिष केंद्र के प्रमुख स्वामी राम बहादुर मिश्र ने बताया कि धनतेरस के दिन दोपहर बाद तीन बजे से साढ़े चार बजे तक राहु काल है। उन्होंने बताया कि राहु काल में खरीदारी करने की मनाही है।