फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी पांच साल तक पति के साथ करती रही ये घिनौना काम, जानिए खौफनाक कहानी का अंजाम

Sun, 26 Mar 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
5 साल बनाए रखा बंधक
शादी का वो रिश्ता जिसमें पति और पत्नी मुश्किल वक्त में एक दूसरे का साथ देने की तमाम कस्में खाते हैं, लेकिन रिश्तों को लेकर एक ऐसी खौफनाक घटना ने रौंगटे खड़े कर दिए हैं।  घटना पंजाब के मोगा की है, जहां एक पत्नी का ऐसा घिनौना रुप देखने को मिला है, जिस पर असानी से यकीन कर पाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

2 of 6
5 साल बनाए रखा बंधक
जायदाद की लालच में पत्नी ने अपने ही पति को पागल करार दे दिया और पूरे पांच साल तक उसे एक कमरे में बंधक बना दिया गया। 28 साल पहले आतंकियों ने गांव चक्क फतेहपुर में हरजिंदर सिंह के मां-बाप, भाई- भाभी और बहन का गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद 20 एकड़ से ज्यादा का मालिक अकेला बचा हरजिंदर बन गया। इसी दौरान उसकी पत्नी, दो बेटों और उनके चचेरे भाई ने उसे बिना बताए ही 2 एकड़ से ज्यादा जमीन का सौदा 17 लाख रुपए में कर दिया। जब 55 साल के हरजिंदर ने विरोध किया उसे पागल करार देकर 5 साल तक कमरे में बंधक बनाकर रखा
विज्ञापन

3 of 6
पत्नी ने बनाया पति को बंधक
हरजिंदर पुलिस तक ना पहुंच सके इसलिए कमरे में ही उसे खाना दिया गया और वहीं शौच भी करता रहा। कुछ समय बाद वह बीमार पड़ गया तो डॉक्टरों ने उसका एक पैर काट दिया। रिश्तों से हरजिंदर का भरोसा ऐसा टूटा कि अब वो खुद को वृद्धाश्रम में भेजने की मांग कर रहे हैं। हरजिंद्र किसी तरह अपने कमरे से बाहर आया और एक रिश्तेदार के साथ डीसी मोगा से मिलकर उन्हें पूरी आपबीती बताई। डीसी प्रवीन कुमार थिंड ने एसडीएम धर्मकोट को नायब तहसीलदार को शिकायतकर्ता के घर पुलिस फोर्स भेजकर मामले की जांच करवाने के आदेश दिए।
 

4 of 6
5 साल तक बनाया पति को बंधक
मोगा के गांव चक्क फतेहपुर निवासी 55 साल के हरजिंदर सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता था। 19 मई 1989 को आतंकियों ने उसके पिता दलीप सिंह, माता हरबंस कौर, भाई जरनैल सिंह, भाभी गुरमीत कौर बहन जसविंदर कौर का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया था। उस समय उसकी पत्नी गर्भवती होने के चलते मायके गई हुई थी। इसके बाद उसने अपने मृत भाई जरनैल सिंह की दोनों बेटियों अमनदीप कौर परविंदर कौर की परवरिश की। शादी के बाद अमनदीप ऑस्ट्रेलिया चली गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
5 साल तक बनाया पति को बंधक
5 साल पहले पत्नी चरनजीत कौर दोनों बेटों ने हरजिंदर से पूछे बिना गांव के गुरमीत सिंह को दो एकड़ से ज्यादा जमीन का 17 लाख रुपए में बयाना ले लिया। जबकि खरीदने वाले ने आगे उसका बयाना 25 लाख ले लिया। हरजिंदर ने जब इसका का विरोध किया तो उन लोगों ने कमरे में बंद कर दिया। कई दिनों तक भूखा रखा। वहीं पर शौच करता रहा। इस बीच बीमार हुआ तो उसका इलाज नहीं कराया। जिससे एक टांग बुरी तरह खराब हो गई
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
5 साल तक बनाया पति को बंधक
 पीड़ित ने बताया कि फरवरी 2017 में उसकी ऑस्ट्रेलिया से आई भतीजी अमनदीप ने बाहर निकाला। उसके कमरे में दो पंखे, टीवी के अलावा एक ट्राई साइकिल लेकर दी। लेकिन उसके जाने के बाद बेटों ने ट्राई साइकिल भी छीन ली। शुक्रवार को उसकी पत्नी दूध लेने बेटा चारा लेने के लिए गया था। इस दौरान मौके पाकर वह रेंगता हुआ घर से बाहर गांव में पहुंचा और रिश्तेदारों के साथ मोगा डीसी दफ्तर पहुंचा। जहां डीसी को लिखित शिकायत दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें