चंडीगढ़ घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो सावधान। शहर में 7 जगहें ऐसी हैं जहां गलती से भी न जाएं। कहते हैं यहां बुरी आत्माएं घूमती हैं, देखिए कहीं आपका सामना न हो जाए।
विज्ञापन
2 of 8
haunted
हॉन्टेड हाउस- सेक्टर 16 में एक हॉन्टेड हाउस है। यहां कुछ वर्षों पहले एक छात्र ने आत्महत्या की थी, जिसके बाद से ही लोग इस घर को बाकी से थोड़ा अलग मानते हैं। हालांकि लोग इसके बारे में अलग-अलग राय भी रखते हैं। लेकिन अब यह एक ऐसी जगह है जिसके डर और सच को आप जरूर जानना चाहेंगे।
विज्ञापन
3 of 8
haunted
सावित्री बाईफूले अस्पताल- यह चंडीगढ़ का ऐसा स्थान है, जहां छात्रों द्वारा भूत-प्रेत देखे जाना का दावा किया जाता है। यहां बिना सिर वाले भूत हॉस्टल के कुछ कमरों की खिड़कियों से नजर आते हैं। इतना ही नहीं छात्रों के अलावा हॉस्टल में रहने वाले अन्य लोगों ने भी भूतों के देखे जाने की बात अपने मुंह से स्वीकार की है।
4 of 8
haunted
कसौली ग्रेवयार्ड- यह हिस्सा चंडीगढ़ की मुख्य जगहों में से तो नहीं है, लेकिन यहां से कुछ ही दूरी पर है। यह शिमला से चंडीगढ़ जाने वाले रास्ते पर स्थित है। यहां लोगों के भूत-प्रेत की आत्माओं से रू-ब-रू होने की बातें कई बार सामने आ चुकी है। कसौली में भी एक हॉन्टेड या डरावनी जगह आसानी से मिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 8
haunted
रेलवे गेस्ट हाउस- इस गेस्ट हाउस के एक कमरे में कई बार अनेक अद्भुत और विचित्र घटनाएं होती देखी गई हैं। यहां भय का खौफनाक मंजर अक्सर बाथरूम के अंदर दिखाई पड़ता है। डरावनी गतिविधियां उस वक्त होती है, जब कोई शख्स नहाने के लिए जाता है।
विज्ञापन
6 of 8
भ्ाूतहा स्थान
भयानक पुल- सेक्टर 16 के सामान्य अस्पताल के रास्ते में एक पुल पड़ता है। लोगों का दावा है कि इस पुल से अकसर हाथ में लैम्प लेकर और पैरों तक लुंगी पहने एक लड़की सीढ़ियों से नीचे उतरते हुए नजर आती है। सूत्रों के मुताबिक, यह लड़की डॉक्टरी के लिए प्रैक्टिस कर रही थी और 20 साल पहले तेज रफ्तार से दौड़ते ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन
7 of 8
भयानक स्थल
श्मशान स्थल- सेक्टर 25 का श्मशान स्थल भी खौफनाक और भयावह जगहों में से एक है। इसके आसपास भी कई बार भयानक लम्हों से लोगों का सामना हुआ है। यहां लोग भूत-पिशाच देखने का दावे करते रहे हैं।
खौफनाक मंदिर- स्थानीय लोगों के मुताबिक, यहां एक मंदिर की आकृति का एक ढांचा है। इसके बारे में बताया जाता है कि यह एक महिला की याद में बनाया गया था, जो सती बन गई थी। कहा जाता है कि इसके सामने जो कोई भी झुकता है या प्रार्थना करता है, उसे प्रकोप का सामना करना पड़ता है। साभार- हॉन्टिंग इंडिया