फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में फिर आफत बनी बारिश, लोगों ने जाम लगा जताया गुस्सा

Sun, 24 Jul 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
यमुनानगर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के यमुनानगर में एक बार फिर हुई जोरदार बारिश ने शहर के सभी बाजारों को जलमग्न कर दिया। सुबह 8 बजे तक 175MM बारिश हो चुकी थी।
विज्ञापन

2 of 5
यमुनानगर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
गलियां-सड़कें और यहां तक कि रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तो जैसे नहर बन गए। वहीं स्कूलों की छुट्‌टी भी करनी पड़ी। भारत नगर, तिलक नगर, प्रोफेसर कॉलोनी, शक्ति नगर, मुखर्जी पार्क और बस स्टैंड इलाकों में जलभराव लोगों को बेहद परेशान किए हुए है। यहां तक कि बारिश का पानी घरों में भी घुस गया।
विज्ञापन

3 of 5
यमुनानगर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
लोगों को सामान निकालते देख लग रहा था, जैसे बाढ़ आ गई हो। लोग सड़कों पर उतर प्रशासन के खिलाफ भी जाम लगाकर नारेबाजी करते नजर आए। इसके अलावा यमुनानगर रेलवे स्टेशन पर तो हालात इतने बदतर हो गए कि सहारनपुर-अंबाला ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है।

4 of 5
यमुनानगर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
इस ट्रैक पर नग्गल पैसेंजर, सुपर एक्सप्रेस समेत कई गाड़ियां प्रभावित हुई हैं। इतना ही सड़क मार्ग पर भी यमुनानगर-अंबाला का रूट बाधित हो गया, वहीं अंबाला में टांगरी नदी के उफान की वजह से शहरी इलाकों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुनानगर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दोनों जिलों में डीसीज ने अन्य अफसरों को साथ लेकर बारिश के पानी से प्रभावित इलाकों के हालात भी देखे। वहीं यमुनानगर में तो डीसी ने स्कूलों की छुट्‌टी करने के आदेश दे दिए हैं। लोगों ने अलग-अलग पर जाम लगाकर जलभराव को लेकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें