फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

Thu, 16 Jul 2015 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 11
बच्चों के यौन शोषण केस में फंसे थियेटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार के आफिस की तलाशी के दौरान उसके 'कुकर्मों' की करतूत उजागर होती गई और वो हंसता रहा। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

2 of 11
सेक्टर-24 स्थित थिएटर एज ऑफिस की तलाशी के दौरान बड़ी संख्या में बच्चों के लेटर, कैश, सीडी, थिएटर का सामान, चेकबुक, पासबुक, तीन लैपटॉप, आरोपी के जन्मदिन का केक व अन्य कई सामान बरामद किया है। लेटर में ‘लव यू सर’ और ‘सॉरी सर’ जैसे शब्द लिखे थे। एक लेटर में लिखने वाला बच्चा किसी बात के लिए माफी मांग रहा है। इसमें लिखा था कि सॉरी सर मैं आपके कहने के मुताबिक नहीं चल पाया। लेकिन अब आप जैसा कहोगे मैं वैसा करूंगा।
विज्ञापन

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

3 of 11
जब बच्चों के यौन शोषण के आरोप में फंसे थिएटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार से पूछा गया तो उसने कहा कि हम बच्चों से माफीनामा लिखवाते हैं। ताकि वह सही से पढ़ सकें। वहीं पुलिस का कहना है कि वह इन लेटर्स की जांच करेंगे कि ये किन परिस्थितियों में लिखे गए थे।

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

4 of 11
डीएसपी सतीश कुमार व एसएचओ नरेंद्र पटियाल के साथ पुलिस टीम आरोपी को लेकर ऑफिस पहुंची। इसके बाद जांच प्रक्रिया शुरू हुई। पुलिस ने कई सामान जब्त किए हैं। एक जवाब में जुल्फिकार ने कहा कि ‘सर आज दिन खराब हो गए हैं। लेकिन, कल पहले से भी अच्छा दिन आएगा।’
विज्ञापन

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

5 of 11
पुलिस ने मामले में दो और बच्चों के बयान 164 के तहत दर्ज किए हैं। मामले में अब तक चार बच्चों बयान दर्ज कर हो चुके हैं। जुल्फिकार खान के एकाउंट में विदेशों से भी डॉलर के रूप में लाखों रुपये जमा हुए हैं। पुलिस अब जांच कर रही है कि ये पैसे किस एवज में आरोपी के एकाउंट में डाले गए।
विज्ञापन

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

6 of 11
गरीब बच्चों की पढ़ाई और उनकी गरीबी के नाम पर ट्राइसिटी के लोगों से चंदा और अखबार की रद्दी जमा कर थिएटर एज के डायरेक्टर जुल्फिकार खान ने करोड़ों की प्रॉपर्टी बना ली। एनजीओ से जुड़े कुछ बच्चों से कुकर्म मामले में गिरफ्तारी के बाद प्रशासन उसकी संपत्ति और आय की जांच खुद कराएगा।
विज्ञापन

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

7 of 11
जुल्फिकार खान ने एनजीओ बनाकर बेहद गरीब बच्चों की शिक्षा के नाम पर ट्राइसिटी के घर-घर से पुराना अखबार जमा करना शुरू किया था। उसके इस प्रयास को लोगों के अलावा प्रशासन ने भी सराहा। इस समाजसेवा के लिए प्रशासन, सरकारी संस्थाओं, मंदिरों और समाज के हर तबके के लोगों ने रुपये, वाहन और अन्य तरह से सहयोग किया। लेकिन जुल्फिकार ने चंदे में मिले पैसे और रद्दी को जमाकर उससे करोड़ों की संपत्ति बना ली।

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

8 of 11
जुल्फिकार की बेनामी संपत्ति: सेक्टर-48 में मकान है, यहां उसकी पत्नी और भाई परिवार समेत रहता है, सेक्टर-25 में एक मकान है जो इसके भतीजे इख्तियार खान के नाम पर है, लेकिन पावर आफ अटार्नी जुल्फिकार के नाम पर, डड्डूमाजरा में एक मकान, लेकिन मकान का मालिक किसी और को बनाया गया है।

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

9 of 11
सेक्टर-25 में ही एक और मकान, जो ग्रुप की एक युवती को दिया हुआ है। सेक्टर-32 में एक एससीओ। यह जुल्फिकार के भाई के नाम पर, लेकिन पूरा पैसा आरोपी ने दिया। डड्डूमाजरा में एक और मकान था जिसे कुछ समय पहले ही बेच दिया था।

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

10 of 11
चंडीगढ़ के आसपास के क्षेत्रों मुल्लांपुर, कांसल और कुछ अन्य जगह बेनामी प्रापर्टी होने की बात सामने आ रही है। हालांकि यह इसके भतीजे इख्तियार खान, उसके छोटे भाई समेत कुछ अन्य लोग संभालते हैं। सारी बेनामी प्रापर्टी अलग-अलग नाम पर, लेकिन पावर आफ अटार्नी जुल्फिकार के नाम पर।
विज्ञापन

लेटर खुले, 'कुकर्मों' की करतूत उजागर...हंसता रहा जुल्फिकार

11 of 11
बैंक खाते भी किए जाएंगे सीज: जुल्फिकार की बेनामी और नामी संपत्ति पर पुलिस ने कोई अभी तक कार्रवाई नहीं की है। पुलिस के पास उसके बैंकों में और खातों की संख्या की जानकारी नहीं है। पुलिस के अनुसार उन्होंने अब तक उसके कार्यालय की चेकिंग नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें