शाम होते ही पीएनबी का ऑफिस मैनेजर का मयखाना बन जाता था। सीसीटीवी में कैद तस्वीरें इसकी गवाह हैं। आप भी देखिए। रिपोर्टः राजेश सैनी, हिसार
विज्ञापन
शाम होते ही बैंक बन जाता है मैनेजर का मयखाना, तस्वीरें
2 of 6
मामला हिसार के गांव कैमरी स्थित पंजाब नेशनल बैंक का है। मामला खुलते ही उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आ गया। अब वे इसे दबाने के प्रयास में जुटे हैं। बचाव पक्ष में आए उच्च अधिकारियों ने हालांकि ब्रांच मैनेजर के ट्रांसफर ऑर्डर जारी कर दिए हैं, मगर अभी तक मैनेजर रिलीव नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन
शाम होते ही बैंक बन जाता है मैनेजर का मयखाना, तस्वीरें
3 of 6
दरअसल, बैंक मैनेजर रोज शाखा के बंद होते ही सहकर्मियों के साथ बैठकर जाम छलकाने लगता था। यह सब सीसीटीवी में भी कैद होता था। बैंक में आए किसी व्यक्ति ने इस फुटेज की वीडियो बना ली और वायरल कर दिया। कैमरी गांव के लगभग हर स्मार्टफोन धारी सदस्य के फोन में यह वीडियो देखी जा रही है। गांव का बच्चा-बच्चा कह रहा है वो भी पुख्ता सबूत के साथ।
शाम होते ही बैंक बन जाता है मैनेजर का मयखाना, तस्वीरें
4 of 6
मैनेजर की दो वीडियो जारी हुई है। पहली वीडियो में मैनेजर कहीं बाहर से आता है। पहले वह गेट के सामने लगी टेबल पर इधर उधर झांकते हैं। वे फिर उस कोने की तरफ जाते हैं जहां सीसीटीवी लगा था। उस कोने में पहुंचने के बाद वे कुर्ते के नीचे से अंग्रेजी शराब का हॉफ निकालते हैं। हॉफ निकालते हुए वे साफ दिख रहे हैं। इसके बाद बैंक मैनेजर फिर सीसीटीवी से मुंह फेर लेते हैं और मुंह से बोतल की सील खोलकर एक टेबल पर रख देते हैं। बोतल एक कोने में रखकर मैनेजर फिर उसी तरफ वापस जाता है उसी दौरान उसका सहकर्मी बाहर की तरफ से आता है वह निगरानी के लिए गेट के सामने खड़ा रहता है।
विज्ञापन
शाम होते ही बैंक बन जाता है मैनेजर का मयखाना, तस्वीरें
5 of 6
दूसरी वीडियो में मैनेजर कूलर के ऊपर रखे ग्लास को उठाकर पास रखे वाटर कैंपर के पानी से धोता है और फिर वापस बोतल के पास आ जाता है। पैग डालकर पीते हुए उन्हें साफ देखा जा सकता है। दूसरी वीडियो में मैनेजर पैग डालकर पीता हुआ दिखाई दे रहा है और उसका सहकर्मी शर्ट उताकर पेंट पहने हुए स्मोकिंग करते हुए दिखाई दे रहा है।
शाम होते ही बैंक बन जाता है मैनेजर का मयखाना, तस्वीरें
6 of 6
पीएनबी के एजीएम पीडी मित्तल कहते हैं कि हमें भी शिकायत मिली थी, जांच भी की गई है जिसमें कोई सच्चाई नहीं है। यह किसी बैंक कर्मचारी की शरारत है। हालांकि बैंक मैनेजर पवन के ट्रांसफर ऑर्डर जारी हो चुके हैं जो एक दो दिन में रिलीव हो जाएंगे उनके स्थान पर मिस्टर कालरा की ट्रांसफर की गई है।