फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता और बजरंग के घर रस्में शुरू, कल होगी शादी, पिता को अब भी इस बात का मलाल

Tue, 24 Nov 2020 01:44 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बजरंग और संगीता की शादी की रस्में शुरू।
पहलवान बजरंग पूनिया के घर पर शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। बजरंग के घर मंगलवार को सबसे पहले मेंढा पूजन (मिठाइयों को बांधकर रखना) हुआ और उसके बाद भात लिया गया। बजरंग के घर मंगलवार रात को महिला संगीत होगा। बान की रस्म शादी से पहले बुधवार को होगी तो सगाई की सभी रस्म संगीता के घर पर होगी। 
विज्ञापन

2 of 6
बजरंग पूनिया के घर में होती शादी की रस्में। - फोटो : अमर उजाला
बजरंग पूनिया कहते है कि दोनों के परिवार के लोग शादी को धूमधाम से करना चाहते थे लेकिन कोरोना के कारण कार्यक्रम सीमित किया जा रहा है। यह जरूर है कि बुधवार को शादी के बाद 27 नवंबर को रिसेप्शन रखा गया है, जिसमें कुछ बाहरी लोगों को बुलाया गया है। जबकि शादी में केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। 
विज्ञापन

3 of 6
फौगाट परिवार। - फोटो : @sangeeta_phogat
पहलवान बजरंग पूनिया व संगीता फौगाट की शादी पिछले साल तय हुई थी और दोनों के परिवार वालों ने ओलंपिक के बाद शादी करने का फैसला लिया था। बजरंग के पिता बलवान सिंह ने उसी समय कह दिया था कि वह बेटे की शादी धूमधाम से करेंगे और गांव खुड्डन व सोनीपत दोनों जगह बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। लेकिन कोरोना ने उनके अरमानों को तोड़ दिया है। 25 नवंबर को बजरंग और संगीता की शादी होगी। अब यह शादी बेहद सादे अंदाज में होगी।

4 of 6
बजरंग पूनिया।
परिवार के करीब 20 लोग संगीता के घर जाएंगे। वहीं बजरंग के बान की रस्म बुधवार को बारात जाने से पहले होगी। सोनीपत से बुधवार को बारात बलाली गांव जाएगी और संगीता के घर पर सगाई की रस्म होगी। इस तरह शादी की रस्म भी अलग-अलग दिन नहीं बल्कि एक ही दिन कराई जा रही है। बजरंग पूनिया ने कहा कि उनकी व संगीता की शादी ओलंपिक के बाद होनी थी लेकिन ओलंपिक अगले साल होने के कारण शादी जल्द की जा रही है।  इससे ओलंपिक के अभ्यास पर कोई फर्क नहीं पड़ने दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
संगीता फौगाट। - फोटो : @sangeeta_phogat
बजरंग का मानना है कि संगीता भी अंतरराष्ट्रीय पहलवान है तो इसलिए उनके ओलंपिक अभ्यास ज्यादा बेहतर होगा। बजरंग व संगीता दोनों अभ्यास में एक-दूसरे की मदद करेंगे। इससे एक-दूसरे की खामियां भी पता चलेंगी। जिससे उसको सुधारा जा सकेगा। इसके साथ ही कोरोना का खेल पर कितना असर पड़ा है, इसको लेकर बजरंग पूनिया कहते है कि अब खेल शुरू हो रहे है तो खेलकर ही पता चलेगा कि आखिर कोरोना से हम कुछ सीखे है या अभ्यास सही से नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अपने पिता के साथ संगीता फौगाट। - फोटो : @sangeeta_phogat
बजरंग पूनिया के पिता बलवान सिंह कहते है कि शादी को काफी धूमधाम से करने की तैयारी थी। झज्जर में खुड्डन गांव में पांच एकड़ में टेंट लगाकर दावत करना था। लेकिन कोरोना के कारण अरमान पूरे नहीं कर सके और शादी का कार्यक्रम सीमित करना पड़ रहा है। शादी में किसी को नहीं बुलाया जा रहा है। अब शादी को सादगी के साथ कर आगे बजरंग के मेडल जीतने या बच्चे के जन्म पर बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें