फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवालों की बात चली तो कैसे सहम गए खली, 6 सवाल पर ऐसे जवाब

Wed, 13 Jul 2016 12:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
दोस्तों से मिलने के लिए करना पहुंचे द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
WWE के पूर्व हैवीवेट चैंपियन द ग्रेट खली जितने अधिक बलशाली हैं, मीडिया के सामने उतने ही शर्मिले हैं। दोस्तों से मिलने पहुंचे करनाल। देखिए, ये रिपोर्ट।
विज्ञापन

2 of 6
दोस्तों से मिलने के लिए करनाल पहुंचे द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से जालंधर लौट रहे द ग्रेट खली करनाल में अपने दोस्त रितेश चौधरी उर्फ रीतू व बलवान अमीन से मिलने के लिए रुके। होटल स्टाफ ने जहां तिलक लगाकर खली का स्वागत किया, वहीं होटल में मौजूद लोगों व होटल स्टाफ द्वारा खली के साथ सेल्फी व फोटो भी खिंचवाई गई। खली ने कहा कि इतने दोस्त तो मेरे पंजाब में भी नहीं है, जितने हरियाणा में है। हरियाणा में बहुत प्यार मिलता है क्योंकि यहां के लोग काफी अच्छे है।
विज्ञापन

3 of 6
दोस्तों से मिलने के लिए करनाल पहुंचे द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल के इस्तेमाल के बारे में पूछे सवाल पर खली कहते हैं कि ज्यादा मोबाईल पर व्यस्त नहीं रहना चाहिए। खेल कूद की तरफ ध्यान देना चाहिए। जिम्मेवारी मां-बाप की बनती है कि वह बच्चों पर नजर रखें कि वह मोबाइल से दूर रहें। उन्हें पूरा दिन मोबाइल पर न रहने दें और खेल-कूद की तरफ उनका ध्यान लगाएं।

 

4 of 6
दोस्तों से मिलने के लिए करनाल पहुंचे द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
ओलंपिक में भारत को पदक की संभावनाओं पर बात करते खली ने कहा कि मैं सभी देश के सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देता हूं। वह जीतें और मेडल लेकर आए एवं अपने देश का नाम रोशन करें। प्रधानमंत्री मोदी के ढाई साल का कार्यकाल पी अपनी राय देते हुए खली ने कहा कि मेरे हिसाब से उनका यह समय अच्छा है, बाकी उन्हें इसकी इतनी ज्यादा जानकारी नहीं होती क्योंकि वह एक खिलाड़ी है।
विज्ञापन

5 of 6
दोस्तों से मिलने के लिए करनाल पहुंचे द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में होने वाले चुनाव में नोट के बदले वोट के बारे पूछे सवाल पर खली ने कहा की वह भी नशे के खिलाफ है, नशा बिलकुल नहीं होना चाहिए, नशे पर अपना वोट नहीं बेचना चाहिए। काबलियत जिसमें हो जो अपने देश का सोचे उसे ही वोट देना चाहिए, नशे और पैसे के लालच में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दोस्तों से मिलने के लिए करनाल पहुंचे द ग्रेट खली - फोटो : अमर उजाला
जब खली से यह भी पूछा गया कि क्या कभी खली भी राजनीति में आएंगे तो इस पर उन्होंने कहा कि उनका फील्ड स्पोर्ट्स है इसलिए वह स्पोर्ट्स ही करेंगे क्योंकि राजनीती का उन्हें न तो शौक है और न ही उसकी जानकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें