फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मक्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, 12 किमी पैदल चले, सड़क पर सोए बच्चे

Sun, 19 Jun 2016 10:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
म​क्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन - फोटो : अमर उजाला
करनाल के गांव रसूलपुर में मक्खियों से परेशान होकर हजारों लोगों ने घर छोड़ दिया। वे भरी धूप में बच्चों संग 12 किलोमीटर पैदल चलकर शहर पहुंचे और सड़कों पर सोए बच्चे। देखिए।
विज्ञापन

2 of 10
म​क्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन - फोटो : अमर उजाला
सवेरे होते ही गांव के बुजुर्ग, बच्चे और महिलाएं सिर पर और ट्रैक्टर-ट्रालियों में सामान लादकर निकल गए। गांव से शहर तक करीब 12 किलोमीटर सभी ने पैदल मार्च निकाला। इस दौरान ‘मक्खियां भगाओ, गांव बचाओ’ की हुंकार भरी। वे शहर की सड़कों पर प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए सीएम कैंप ऑफिस पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 10
म​क्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ग्रामीणों को समझाने के लिए पहुंचे तो उन्हें भी गुस्से का शिकार होना पड़ा। ग्रामीणों ने उनकी बात नहीं मानी और उन पर चुनाव जीतने के बाद ध्यान न देने की आरोप लगाया। ग्रामीणों ने दोपहर 12 बजे सीएम कैंप ऑफिस में डेरा जमा लिया। वहीं पर उन्होंने आराम किया। खाना पकाया और लंगर चलाया।

4 of 10
म​क्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एसडीएम योगेश कुमार के साथ चली बैठक में लिखित में 15 दिन में मक्खियों से छुटकारा दिलाने के आश्वासन पर शाम पांच बजे ग्रामीण मान गए और वापस अपने घरों के लिए रवाना हुए। उधर, इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। ग्रामीणों ने यह भी चेताया कि अगर 15 दिन में समाधान नहीं हुआ पूरा गांव एसडीएम आवास पर धरने पर बैठेगा।
विज्ञापन

5 of 10
म​क्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता वे सीएम कैंप आवास पर ही रहेंगे, इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वे सीएम मनोहर लाल के साथ ही बात करेंगे, अन्य किसी अधिकारी के साथ नहीं। उन्होंने अधिकारियों पर आरोप लगाया कि ये सरकार को भी गुमराह करते हैं और उनकी समस्या को समझना नहीं चाहते।

विज्ञापन

6 of 10
म​क्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन - फोटो : अमर उजाला
गांव की महिला सुषमा देवी, मामू देवी, कोमल आदि ने बताया कि वे गांव में ब्याह कर आई थीं तो ये गांव अच्छा लगा था, लेकिन अब यहां दम घुटता है। अजीब गांव है हमारा। विधायक हरविंद्र कल्याण वोट लेने के बाद पहली बार गांव अब आए हैं, जब वे गांव छोड़ने लगे। मक्खियां तो यहां से जाती नहीं हैं और विधायक हमारी बात सुनने आते नहीं हैं। ग्रामीण विधायक से चार बार इस समस्या को लेकर मिल चुके हैं, पर उन्होंने कोई बात नहीं सुनी।
विज्ञापन

7 of 10
म​क्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन - फोटो : अमर उजाला
जैसे ही सुबह ग्रामीणों के घर छोड़ने की खबर अधिकारियों के पास पहुंची तो उनके पसीने छूटने लगे। आनन-फानन में नीली बत्ती लगी गाड़ियों की गांव में लाइन लग गई। बीडीपीओ नरेश शर्मा, सीएमओ डॉ. संतलाल समेत पशु चिकित्सकों की टीम गांव में पहुंची। इसके अलावा तहसीलदार भी सरपंच को मनाने के लिए दलबल के साथ पहुंचे।

8 of 10
म​क्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन - फोटो : अमर उजाला
वहीं, ग्रामीण दलीप राणा का कहना है कि जब वे अपनी समस्याएं बताने के लिए अधिकारियों के पास आते थे तो कोई पटवारी भी स्थिति जांचने के लिए नहीं भेजा गया। अब जब वे गांव छोड़ चुके हैं तो अधिकारियों की लाइनें लगी हुई हैं। मक्खियों से परेशान ग्रामीणों को आम आदमी पार्टी ने समर्थन दिया। जेपी शेखपुरा व अनूप संधु अपनी टीम के साथ ग्रामीणों के साथ जुलूस में शामिल हुए।

9 of 10
म​क्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन - फोटो : अमर उजाला
वहीं दूसरी ओर, सैकड़ों की संख्या में लोगों के गांव छोड़ने के कारण गलियां सुनसान हो गईं। ज्यादातर घरों के बाहर ताले लटके मिले। गांव में दुकानें भी बंद रहीं। गांव में पशुओं की देखभाल के लिए बुजुर्ग व्यक्ति ही रहे। ग्रामीण रघबीर सिंह ने बताया कि वह घर की रखवाली के लिए रुके हैं, बाकी परिवार के सदस्य धरने पर गए हैं।
विज्ञापन

10 of 10
म​क्खियों से परेशान लोगों ने छोड़ा घर, सड़क पर बिताया दिन - फोटो : अमर उजाला
जब तक मक्खियों की समस्या से निजात नहीं मिलती, वे गांव नहीं लौटेंगे। पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। सीएम से बात करने के बाद आगामी फैसला लिया जाएगा। पूरा गांव समस्या से निजात पाने के लिए ही घर छोड़कर आया है।
-रामेशवर दास, सरपंच, गांव रसूलपुर कलां

यहां देखिए वीडियो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें