ऐसा मत कर जान चली जाएगी... क्या हुआ है, क्यों कर रहा ये सब। बहन यह कहती रह गई और जवान भाई उसकी आंखों के सामने फंदे पर झूल गया।
विज्ञापन
2 of 8
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
बहन सहित कई दोस्त दीपक को फेसबुक के वीडियो लाइव से फंदा लगाते देखते रहे। कमेंट बाक्स में ऐसा नहीं करने के लिए लिखते रहे, जान चली जाएगी कि हिदायत भी देते रहे, लेकिन घर के इकलौते दीपक को बुझने से नहीं बचा सके। पहले तो उन्हें मजाक लगा था, लेकिन जब 10 मिनट तक दीपक फंदे पर लटका रहा और उसके हाथ सिकुड़ने लगे तो वीडियो देखने वाले दोस्तों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
3 of 8
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
जब तक वह चेतते तब तक देर हो चुकी थी। युवक ने शनिवार शाम को 6.41 बजे फेसबुक पर वीडियो लाइव को चलाया। उसके बाद मोबाइल को ऐसी जगह रख दिया, जिससे वह फंदा लगाकर आत्महत्या करते दिख सके। वह हर किसी को अपनी आत्महत्या लाइव दिखाना चाहता था। उसने वीडियो लाइव करके पंखे से रस्सी बांधकर फंदा गले में डाल लिया।
4 of 8
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
बहन का कहना है कि भाई काफी उदास लग रहा था। मैं और उसके दोस्त कमेंट बाक्स में लिखकर उसे समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उसे देखने और पढ़ने की उसने जहमत नहीं उठाई। युवक के गले में फंदा डालने के करीब चार मिनट बाद उसकी बहन का पहला कमेंट आया। बहन ने लिखा कि यह क्या कर रहा है भाई, इस तरह मत कर। पर उसने यह नहीं सोचा होगा कि भाई सच में फंदा लगा लेगा।
विज्ञापन
5 of 8
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
घटना हरियाणा के सोनीपत की है। फेसबुक पर जब युवक ने वीडियो लाइव करके फंदा लगाया तो दोस्तों ने पहले यह सब कुछ मजाक समझा। लेकिन जब वह 10 मिनट तक उस फंदे पर लटका रहा और उसके हाथ सिकुड़ने शुरू हो गए तो तब जाकर वीडियो देखने वाले सभी दोस्तों के होश उड़ गए। दोस्तों व परिवार के लोगों को लगा कि उसने फंदा लगाकर सही में आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
6 of 8
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन घर पहुंचे और युवक को नीचे उतारकर अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव को सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है। शहर के देव नगर निवासी दीपक (28) ने शनिवार शाम अपने घर में छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। माता पिता के इकलौते बेटे दीपक ने पूरी घटना को फेसबुक पर वीडियो लाइव करके सभी को दिखाया है।
विज्ञापन
7 of 8
युवक ने FB पर लाइव की अपनी मौत
घटना के समय दीपक घर पर अकेला था। उसके माता-पिता बाहर गए थे। जबकि दीपक अपनी पत्नी और बेटे को किसी परिचित के घर छोड़कर आया था। घर आने के बाद युवक ने फेसबुक पेज पर बेटे संग फोटो अपलोड की। इसके बाद फेसबुक में वीडियो ऑपशन को लाइव किया और पंखे से रस्सी बांधकर फंदा लगाकर लटक गया।
इस संबंध में सिटी थाना एसएचओ अजय मलिक का कहना है कि युवक के फंदा लगाने की सूचना नहीं मिली है। इस बारे में पता लगाया जा रहा है। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। दीपक अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है। माना जा रहा है कि दीपक का किसी से विवाद था, जिसकी वजह से वह तनाव में रहता था।