फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DJ पर थिरके देश के सबसे युवा सांसद, मां ने अनोखे ढंग से दिया है शादी का न्यौता

Tue, 18 Apr 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
दुष्यंत चौटाला की शादी
देश के सबसे युवा सांसद की शादी का जश्न शुरू हुआ तो डीजे की धुनों पर दूल्हा खुद को थिरकने से रोक नहीं पाया और डांस फ्लोर पर धमाल मचा दिया।
विज्ञापन

2 of 10
दुष्यंत चौटाला की शादी
शुक्रवार को सिरसा में बरनाला रोड स्थित डॉ. अजय सिंह चौटाला के आवास पर दुष्यंत चौटाला की शादी का जश्न मनाया गया। 18 तारीख को चौटाला परिवार में नई बहू आ रही है। देश के सबसे युवा सांसद दुष्यंत चौटाला की शादी की तैयारियां जोरों पर है। चौटाला परिवार के लाडले और देश के युवा सांसद दुष्यंत चौटाला को बान बैठाया गया और तेल चढ़ाई की रस्म पूरी की।
विज्ञापन

3 of 10
दुष्यंत चौटाला की शादी
हरियाणवी रीति-रिवाज के अनुसार दुष्यंत चौटाला को इनेलो प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला व उनकी धर्मपत्नी स्नेहलता, चौ. रणजीत सिंह चौटाला व उनके परिजन, डॉ. अजय सिंह चौटाला, अभय सिंह चौटाला, नैना सिंह चौटाला, कांता चौटाला, रवि चौटाला व चौटाला परिवार के सगे संबंधी और मित्रगणों की मौजूदगी में बान बैठाया गया।

4 of 10
दुष्यंत चौटाला की शादी
इस मौके पर महिलाओं ने मंगल गीत गाए और नाच-गाकर दुष्यंत की आरती उतारी। रस्म के बाद दूल्हा बनने जा रहे दुष्यंत ने अपने चाचा अभय चौटाला को कंधे पर उठाकर डांस किया तो वहीं उनके पिता अजय चौटाला भी बेटे की शादी की खुशी में डांस करते हुए दिखाई दिए। 18 अप्रैल को गुरुग्राम में दुष्यंत चौटाला वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी परमजीत सिंह अहलावत की सुपुत्री मेघना संग परिणय सूत्र में बंधेंगे।
 
विज्ञापन

5 of 10
दुष्यंत चौटाला की शादी
सांसद की शादी को लेकर चौटाला हाउस को पूरी तरह से सजकर तैयार हो चुका है। 16 अप्रैल को नई दिल्ली में लेडीज संगीत का कार्यक्रम होगा, वहीं 17 अप्रैल को मेहंदी की रस्म पूरी की जाएगी। इससे पहले 14 अप्रैल को भात की रस्म पूरी हुई। भात की इस रस्म में सांसद दुष्यंत चौटाला के मामा रमेश गोदारा, ओमप्रकाश गोदारा, बलवंत गोदारा व राजेश गोदारा सहित दुष्यंत चौटाला के ननिहाल पक्ष के 300 लोग गांव दड़ौली से शामिल हुए।

 
विज्ञापन

6 of 10
दुष्यंत चौटाला की शादी
दुष्यंत के मामा चांदी की टोकरी में घी भर कर अपनी बहन व विधायक नैना सिंह चौटाला के घर पर भात भरने पहुंचे। नैना सिंह चौटाला ने तिलक लगाया और दूध पिला कर पारंपरिक रीति-रिवाज से भातियों का स्वागत किया। नैना चौटाला ने हरियाणवी संस्कृति को निभाते हुए भात की रस्म में पारम्परिक वेशभूषा बोरला व लहंगा पहना। इस मौके पर महिलाओं ने मंगल गीत गाकर भात की रस्म को पूरा किया।
विज्ञापन

7 of 10
दुष्यंत चौटाला की शादी
14 अप्रैल को ही सिरसा के चौधरी देवीएल विद्यापीठ में महाभोज का आयोजन किया गया। इस महाभोज में पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला ने भी शिरकत की, वहीं लाखों की संख्या में लोग महाभोज करने पहुंचे। महाभोज में आने वाले लोगों के लिए खास इंतजाम किये गए थे और देर शाम तक यह महाभोज चलता रहा था। इस महाभोज में पहलवान महावीर सिंह फोगाट अपनी बेटी बबीता के साथ पहुंचे थे।

8 of 10
दुष्यंत चौटाला
इससे पहले 11 अप्रैल को उनके पैतृक गांव चौटाला में स्थित चौधरी साहबराम खेल स्टेडियम में हलकावासियों और ग्रामीणों के लिए प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। पूरा परिवार एक साथ मंच पर नजर आया। स्टेडियम में 72 फुट चौड़ा और 36 फुट लंबा स्टेज तथा 130 फुट चौड़ा और 350 फुट लंबा वाटरप्रूफ टेंट लगाया गया था। मेहमानों के लिए लजीज पकवान तैयार करवाने के लिए सात किचन बनाए गए थे।

 

9 of 10
दुष्यंत चौटाला की जीवनसंगिनी
बता दें कि अभय चौटाला के बाद परिवार की पहली शादी है और इस शादी में कई वीआईपी गेस्ट वर- वधु को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। 3 जनवरी को बेहद सादे कार्यक्रम में गुड़गांव के एक होटल में रिंग सैरेमनी हुई थी। इस मौके पर होटल में केवल चौटाला और अहलावत फैमिली के करीब 40-45 मेंबर ही शामिल हुए थे। पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला और पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला भी एक दिन की पैरोल लेकर कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
विज्ञापन

10 of 10
दुष्यंत चौटाला की जीवनसंगिनी
मेघना अहलावत आईजी परमजीत सिंह अहलावत की बेटी हैं और वह मंसूरी से एमबीए पास आउट हैं। मेघना अहलावत हैं। मूल रूप से झज्जर जिले के गांव गोच्छी के रहने वाले परमजीत अहलावत का परिवार लंबे समय से गुरुग्राम में रह रहा है। शादी में पूरी रानियां विधानसभा के लोगों को आमंत्रित किया गया है। वहां से विधायक नैना चौटाला ने चार गांवों में घर-घर जाकर लोगों को पीले चावल देकर आमंत्रित किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें