फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाभ जंजुआ के अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, देखिए क्यों?

Sun, 25 Oct 2015 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खन्ना(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 8
बालीवुड पंजाबी सिंगर लाभ जंजुआ के अंतिम संस्कार के मौके पर कुछ ऐसा हुआ कि देखते ही हड़कंप मच गया। देखिए, ऐसा क्या हुआ?
विज्ञापन

लाभ जंजुआ के अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, देखिए क्यों?

2 of 8
लाभ के अंतिम संस्कार पर गुरदास मान और सरदूल सिकंदर सहित पंजाबी संगीत जगत की कई मशहूर शख्सियतें पहुंची हुई थीं। श्मशान घाट में उस समय हड़कंप मच गया जब एक बाइक में सांप दिखाई दिया।
विज्ञापन

लाभ जंजुआ के अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, देखिए क्यों?

3 of 8
सांप बाइक की सीट के नीचे फंसा हुआ था। एक बच्चे ने सबसे पहले इस सांप को देखा, जिसके बाद वहां हलचल मच गई। अंतिम संस्कार पर मौजूद लोगों ने सांप को पकड़ने की काफ़ी कोशिश की।

लाभ जंजुआ के अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, देखिए क्यों?

4 of 8
पहले तो सांप बाइक की सीट पर चेन कवर में छिपता रहा और फिर वहां से निकल कर श्मशान घाट की झाड़ियों में छिप गया। करीब 30-40 मिनटों तक सांप ने लोगों को अपने पीछे लगाए रखा।
विज्ञापन

लाभ जंजुआ के अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, देखिए क्यों?

5 of 8
अंतिम विदाई के दौरान गुरदास मान, गिल हरदीप दविंदर और बिट्टू खन्नेवाला सहित जंजुआ के शार्गिदों ने उनकी अर्थी को कंधा दिया। जैसे ही उनके पार्थिव शरीर को उठाया गया तो पूरा इलाका विलाप से गूंज उठा। इस मौके पर शहर के कई धार्मिक, शैक्षणिक, राजनीतिक और सामाजिक संस्थाओं के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

लाभ जंजुआ के अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, देखिए क्यों?

6 of 8
‘ओ लाभ वीरेया इक वार तां उठके देख ला’: जब जंजुआ के शव को शमशानघाट में लाया गया तो जंजुआ की बहनों की हालत काफी काफी खराब थी। वे रोते-रोते आवाज लगा रहीं थी कि लाभ वीरेया इक वार तां उठके देख ला।
विज्ञापन

लाभ जंजुआ के अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, देखिए क्यों?

7 of 8
लाभ जंजुआ की मौत पर गायक गुरदास मान ने कहा कि क्या बोलूं, कुछ बोलने को ही नहीं है। बस बाबा बुल्ले शाह के बोल याद आ रहे हैं कि रब्बा हुण की करिए। चलने वाला चला जाता है। एक खास शख्सियत के पीछे कई लोगों का रोजगार जुड़ा होता है। दुनिया में आना जाना लगा रहता है। आज गुरदास मान है, मेरे जाने के बाद पता नहीं कितने गुरदास और आ जाएंगे लेकिन किसी की कमी को कोई दूसरा पूरा नहीं कर सकता।
विज्ञापन

लाभ जंजुआ के अंतिम संस्कार में मचा हड़कंप, देखिए क्यों?

8 of 8
गीतकार और गायक दविंदर खन्नेवाला और गायक सुरिंदर छिंदा ने कहा कि लाभ के जाने का जख्म कभी नहीं भरा जाएगा। लाभ तब तक याद रखे जाएंगे जब तक पंजाबी मां बोली जिंदा रहेगी। लाभ बहुत ही नर्म दिल और हंसमुख स्वभाव के थे। ऐसे लोग बहुत कम होते हैं। लाभ जमीन से जुड़ा हुआ असली कलाकार था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें