फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद ऊधम सिंह गवर्नमेंट कॉलेज में 'युवा तरंग', विद्यार्थियों ने हुनर दिखाकर जीता दिल, देखें तस्वीरें

Thu, 06 Feb 2020 03:50 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, इन्द्री(करनाल)
विज्ञापन
1 of 7
'युवा तरंग' में हरियाणावी नृत्य प्रस्तुति देती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
सांस्कृतिक कार्यक्रम 'युवा तरंग' के तहत महाविद्यालय में गायन, वादन व नृत्य प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें युवाओं का अद्भुत टैलेंट देखने को मिला, आप भी देखिए तस्वीरों में...
विज्ञापन

2 of 7
मुख्यातिथि का स्वागत करतीं 'युवा तरंग' की संयोजिका डॉ. नीतू वर्मा - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के करनाल जिले में इन्द्री स्थित शहीद उधम सिंह राजकीय महाविद्यालय में वीरवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम 'युवा तरंग' का आयोजन हुआ, जिसमें युवाओं का अद्भुत टैलेंट देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने किया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. नीतू वर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। उसके बाद मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. राजीव गुप्ता ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
विज्ञापन

3 of 7
'युवा तरंग' कार्यक्रम देखने आए विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
डॉ. गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें कॉलेज में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कला ईश्वर की देन है और इस तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने से न केवल व्यक्तित्व का विकास होगा, बल्कि छिपी हुई प्रतिभा भी उभर कर सामने आएगी। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन में रहकर नियमित रूप से पढ़ाई करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।

4 of 7
'युवा तरंग' में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी स्टाफ सदस्यों के साथ - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की संयोजिका प्रोफेसर डॉ. नीतू वर्मा ने बताया कि 'युवा तरंग' के तहत गायन, वादन व नृत्य प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें कॉलेज के कई विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कुमार ने मंच का संचालन करते हुए श्रोताओं और दर्शकों को कई रोचक जानकारियां दीं। कार्यक्रम के सफल संचालन में सांस्कृतिक कार्यक्रम कमेटी के सदस्य प्रोफेसर राजकुमार एवं प्रोफेसर सुरेश ने भी विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन

5 of 7
'युवा तरंग' में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थी स्टाफ सदस्यों के साथ - फोटो : अमर उजाला
'युवा तरंग' कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुरेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. अनिला ढिल्लों, डॉ. रणबीर, प्रोफेसर स्नेह यादव, प्रोफेसर मीनाक्षी, प्रोफेसर ममता, प्रोफेसर डॉ. नूतन, प्रोफेसर शालिनी, प्रोफेसर बलजिंद्र सैनी, प्रोफेसर रजनी, प्रोफेसर सविता, प्रोफेसर वंदना, प्रोफेसर विभा, प्रोफेसर सोनिया, प्रोफेसर सुमित गोयल उपस्थित रहे। कॉलेज स्टाफ के सभी सदस्य और काफी संख्या में विद्यार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 7
'युवा तरंग' में गायन प्रस्तुति देती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
गायन प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में कराई गई- लोक गीत, हिन्दी गीत और भजन-गजल। लोक गीत गायन में बीए फाइनल ईयर का छात्र रामदेव पहले, वर्षा दूसरे और बीए सेकेंड ईयर की छात्रा सुवर्षी तीसरे स्थान पर रही। हिन्दी गीत गायन में बीए फाइनल ईयर की छात्रा अंजलि पहले, अलिशा दूसरे और फातिमा तीसरे स्थान पर रही। भजन-गजल गायन में बीए फाइनल ईयर की छात्रा फातिमा पहले, अंजलि दूसरे और रवि कुमार तीसरे स्थान पर रहे। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. अनामिका रंगा, डॉ. मीनाक्षी और प्रोफेसर स्नेह यादव ने निभाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ग्रुप डांस प्रस्तुत करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
नृत्य प्रतियोगिता भी तीन श्रेणियों में कराई गई- सोलो हरियाणवी डांस, सोलो वेस्टर्न डांस, सोलो पंजाबी डांस। सोलो हरियाणवी डांस में नीतिश पहले, रूमा दूसरे और विशाखा तीसरे स्थान पर रही। सोलो वेस्टर्न डांस में पिंकी पहले, अनिल दूसरे और स्वीटी तीसरे स्थान पर रही। सोलो पंजाबी डांस में अंशिका पहले और प्राची दूसरे स्थान पर रही। ग्रुप डांस प्रतियोगिता में प्राची और अंशिका पहले, नीतिश और रूमा ग्रुप दूसरे व विशाल ग्रुप तीसरे स्थान पर रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें