पीली-पीली सी दिखने वाली चीज यानी सोना खरीदने का प्लान है तो अभी खरीद लें। मौका अच्छा है, काफी फायदे में रहेंगे। इसके बाद खरीदना मुश्किल हो जाएगा। जानिए क्यों?
विज्ञापन
अभी खरीद लें सोना, अच्छा मौका है, बड़े फायदे में रहेंगे
2 of 9
दरअसल, पिछले कुछ समय से सोने की कीमतों में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव के बाद अब इसकी कीमतों में ठहराव आया है। एक समय 32 हजार रुपये तक पहुंच चुकी सोने की कीमत अब 25700 रुपये प्रति दस ग्राम है। पिछले पांच महीने में सोने की कीमतों में 5 प्रतिशत की कमी आई है।
विज्ञापन
अभी खरीद लें सोना, अच्छा मौका है, बड़े फायदे में रहेंगे
3 of 9
बाजार एक्सपर्ट्स के अनुसार यह समय सोने में निवेश और खरीदारी के लिए सही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी पीली धातु (सोना) की कीमत स्थिर चल रही है। वहीं, 27 सितंबर से श्राद्ध शुरू हो रहे हैं। इस समय सोने की बाजार में डिमांड बहुत कम हो जाती है, लेकिन इसके बावजूद इस समय इसकी कीमतों में तेजी आती है।
अभी खरीद लें सोना, अच्छा मौका है, बड़े फायदे में रहेंगे
4 of 9
इसलिए यह सोचने की भूल न करें कि श्राद्ध के वक्त सोने की कीमतों में गिरावट आएगी। यह समय डिमांड का नहीं होता, लेकिन इस समय जेवरातों का बड़े पैमाने पर निर्माण होता है। क्योंकि इसके बाद नवरात्र शुरू होते हैं और भारत में यह समय सबसे ज्यादा बिक्री का सीजन है।
विज्ञापन
अभी खरीद लें सोना, अच्छा मौका है, बड़े फायदे में रहेंगे
5 of 9
पूरे साल ज्वेलर्स भी इस समय का इंजतार करते हैं। इसके बाद साल के अंत तक पीली धातु का रेट बढ़ता ही जाता है। इसके कम होने के आसार कम ही होते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार भारतीय मार्केट के लिहाज से देखा जाए तो सोने के मुकाबले चांदी में निवेश का फायदा ज्यादा है।
विज्ञापन
अभी खरीद लें सोना, अच्छा मौका है, बड़े फायदे में रहेंगे
6 of 9
एक्सर्ट्स के अनुसार पिछले पांच महीनों में चांदी की कीमतों में 12 प्रतिशत की गिरावट आई है। पांच महीने पहले चांदी 39 हजार रुपये प्रति किलो बिक रही थी। इस नजर से देखा जाए तो अभी चांदी का रेट 33,995 रुपये प्रति किलो है, जो कि आने वाले समय में सोने के मुकाबले ज्यादा तेजी से उठेगा।
विज्ञापन
अभी खरीद लें सोना, अच्छा मौका है, बड़े फायदे में रहेंगे
7 of 9
चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सचदेवा कहते हैं कि लोग शादी या निवेश करन के वक्त पर ही सोने या चांदी खरीदते हैं। अभी शादियों का सीजन शुरू होने जा रहा है, ऐसे में यही सही वक्त है। वैसे पीली धातु को अधिकतर लोग अपनी जेब के अनुसार ही खरीदते हैं। अगले महीने से सोने-चांदी के साल के अंत तक बढ़ने के ही आसार हैं। इसलिए जो लोग अभी बुकिंग करवाते हैं उन्हें फायदा ही होगा।
अभी खरीद लें सोना, अच्छा मौका है, बड़े फायदे में रहेंगे
8 of 9
ज्वेलर्स एसोसिएशन, पंचकूला के अध्यक्ष दीप किशन चौहान कहते हैं कि नवरात के साथ ही शादियों का सीजन शुरू हो जाता है। पिछले कुछ सालों के ट्रेंड के अनुसार इससे कुछ समय पहले से ही बाजार में सोने के रेट बढ़ने शुरू हो जाते हैं। इसलिए श्राद्ध से पहले का समय सोने की खरीदारी और निवेश के लिए सही होता है।
अभी खरीद लें सोना, अच्छा मौका है, बड़े फायदे में रहेंगे
9 of 9
ज्वेलर्स एसोसिएशन, मोहाली के अध्यक्ष सरबजीत सिंह पारस कहते हैं कि माकेर्ट में रेट बढ़ने-चढ़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छायी मंदी के बाद अब भारत में त्योहारी सीजन आने से फायदा मिलेगा। शादियों के लिए बुकिंग आनी शुरू हो गई है। इससे मंदी दूर होगी। वहीं, अगर निवेश की बात करें तो सोना एक सेफ इनवेस्टमेंट है। इसे जब भी खरीदें, हमेशा फायदा ही देता है, बशर्ते आप इसमें लंबे समय के लिए निवेश कर रहें हों।