डेरामुखी राम रहीम की फिल्म एमएसजी-2 सिनेमाघरों में नहीं दिखाए जाने पर डेरा समर्थकों ने बवाल करते हुए 2 राज्यों की रेल और सड़क यातायात ठप कर दी। पंजाब और हरियाणा के कई जिलों की रफ्तार रोक दी। पंजाब में डेरामुखी की फिल्म एमएसजी-2 सिनेमाघरों में दिखाए जाने की मांग को लेकर डेरा समर्थकों ने दूसरे दिन रविवार को राज्य के कई हिस्सों संगरूर/लुधियाना/बठिंडा/फिरोजपुर/मोगा में बवाल काटा। बरसात के बावजूद डेरा प्रेमियों ने जगह-जगह रेलवे ट्रैक और सड़कों को जाम कर दिया।
विज्ञापन
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
2 of 11
डेरा समर्थकों के प्रदर्शन के कारण संगरूर से गुजरने वाली 7, बठिंडा में 80 ट्रेनें प्रभावित हुईँ जबकि फिरोजपुर डिवीजन की 36 ट्रेनें रद्द कर दी गईँ। प्रदर्शन के कारण लगभग 42 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए। यातायात व्यवस्था ठप होने के कारण यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं लुधियाना में रविवार दोपहर डेरा प्रेमियों ने दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और डेरा प्रेमियों को समझाने की कोशिश की। डेरा प्रेमी हाईवे से हटने के बजाय रेलवे ट्रैक को भी जाम कर दिया।
विज्ञापन
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
3 of 11
ट्रैक जाम होने से शताब्दी और शान-ए-पंजाब सहित करीब 12 ट्रेनें प्रभावित हुईं। दिल्ली से आने वाली इतनी ही ट्रेनें प्रभावित हुईं। उधर, फरीदकोट में भी डेरा समर्थकों ने बठिंडा-अमृतसर नेशनल हाईवे को जाम कर दिया। वहीं बठिंडा में डेरा प्रेमियों की ओर से बीते 24 घंटे से रेलवे लाइनों पर लगाए धरने के कारण 42 एक्सप्रेस गाड़ियों के रूट बदलने पड़े। वहीं रविवार को रात 9.05 पर पहली बार बठिंडा से बनारस के लिए नई चलाई जाने वाली बनारस एक्सप्रेस को रद्द होने की अफवाह से रविदास समुदाय के लोग भड़क गए।
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
4 of 11
रेलवे प्रशासन ने स्थिति को संभालते तुरंत रविदास समुदाय संग बैठक की। इसमें निर्धारित समय पर ही बनारस एक्सप्रेस को बठिंडा से वाया गंगानगर रूट से चलाने का फैसला लिया गया। इसके बाद मामला शांत हुआ। वहीं फिरोजपुर में डेरा प्रेमियों के प्रदर्शन के कारण रेल डिवीजन फिरोजपुर को दूसरे दिन भी फिरोजपुर से लुधियाना, बठिंडा व फाजिल्का रूट पर चलने वाली करीब 36 ट्रेनें रद्द करनी पड़ीं। रेलवे को दो दिन में ही करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
5 of 11
स्टेशनों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ व जीआरपी की तैनाती की गई है। फिरोजपुर-फाजिल्का रोड स्थित गांव खाईफेमीकी के पास बने पुल पर डेरा सच्चा सौदा प्रेमियों ने धरना लगाकर सुबह से शाम तक यातायात ठप रखा। फिरोजपुर-फाजिल्का रेलमार्ग पर भी प्रेमी शनिवार रात से ही धरना लगाकर बैठे रहे। इससे इस रूट पर रविवार को कोई भी ट्रेन नहीं चली।
विज्ञापन
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
6 of 11
मोगा में डेरा प्रेमियों की ओर से फिल्म एमएसजी-2 को चलाने की मांग पर रविवार दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी रहा। हजारों की संख्या में एकत्र डेरा प्रेमियों ने रविवार को मोगा-लुधियाना राष्ट्रीय मार्ग और फिरोजपुर-लुधियाना रेल मार्ग जाम रखा। लुधियाना से आने वाले ट्रैफिक के लिए गांव रोली की लिंक सड़क की तरफ रूट बदला गया। डेरा प्रेमियों ने मोगा-कोटकपुरा मार्ग फ्लाईओवर ब्रिज और मोगा-जालंधर मार्ग स्थित लौहारा चौक में भी चक्का जाम किया था।
विज्ञापन
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
7 of 11
धरने के दौरान रोकी गई लुधियाना-हिसार ट्रेन में सवार यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए डेरा प्रेमियों ने चाय, पानी और लंगर की व्यवस्था की हुई थी। इसके अलावा यात्रियों के लिए दवा का प्रबंध भी किया गया था। यात्रियों की सेवा में जुटे डेरा प्रेमी राजिंदर कालड़ा और कृष्ण थरेजा ने बताया कि प्रदर्शन करना उनका संवैधानिक अधिकार है लेकिन वह किसी भी यात्री को परेशानी नहीं आने देंगे।
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
8 of 11
पंजाब में फिल्म एमएसजी-2 नहीं दिखाने के विरोध में हरियाणा के कई जिले सिरसा/हिसार/ फतेहाबाद/ डबवाली में डेरा प्रेमियों की ओर से रेलवे ट्रैक पर जाम के कारण सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, अंबाला, जींद, जाखल में रेल यातायात पूरी तरह ठप रहा। इससे इन स्टेशनों से पंजाब जाने वाले और यहां पास होने वाली गाड़ियों में सवार यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। डेरा प्रेमियों ने शनिवार को ट्रैक जाम कर बेमियादी धरना शुरू किया था। इसके असर से बठिंडा-बीकानेर रेलमार्ग ठप हो गया और रविवार को कई ट्रेनें रद करनी पड़ीं।
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
9 of 11
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली से बठिंडा की ओर जाने वाली किसान एक्सप्रेस को सिरसा में ही खड़ा रखा गया। किसान एक्सप्रेस को सुबह सिरसा से ही दिल्ली की ओर रवाना किया गया। इसके अलावा अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस को वाया हिसार-जाखल रूट से निकाला गया। सिरसा-लुधियाना पैसेंजर ट्रेन को सिर्फ हिसार तक ही चलाया गया। गंगानगर-रेवाड़ी और रेवाड़ी फाजिल्का जाने वाली ट्रेनों को पंजाब के रामा मंडी तक ही चलाया गया। इन ट्रेनों को वापस रामां मंडी से ही सिरसा वापस लाया गया और गंतव्य की ओर भेजा गया।
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
10 of 11
डबवाली रेलवे स्टेशन पर पैसेंजर गाड़ियों को रोक दिया गया और एक्सप्रेस ट्रेन के रूट बदले गए। डबवाली से होकर जाने वाली 12 रेलगाड़ियां प्रभावित हुईं। लालगढ़-अबोहर पैसेंजर ट्रेन को हनुमानगढ़ में रोकना पड़ा। कालका-बाड़मेर और अहमदाबाद-जम्मूतवी ट्रेन नहीं पहुंची। श्रीगंगानगर जाने वाली हावड़ा-गंगानगर इंटरसिटी को बाया बठिंडा कैंट, कटारसिंह वाला होते हुए डबवाली से निकाला गया। हिसार-लुधियाना रेल ट्रैक पर गाड़ियों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहा। हिसार स्टेशन से सुबह 4:20 बजे व 8:20 बजे लुधियाना के लिए ट्रेन रवाना हुई, लेकिन इसके बाद 11:50 बजे इस रूट की सभी ट्रेनें रद कर दी गई।
दो राज्यों के लिए 'आफत' बनी राम रहीम की MSG-2, देखिए
11 of 11
गाड़ी संख्या 54633 सिरसा-लुधियाना सिर्फ सिरसा व हिसार के बीच चली। गाड़ी संख्या 54635 हिसार-लुधियाना भी नहीं चली। विवेक एक्सप्रेस (बांद्रा-जम्मूतवी) को लुधियाना वाया भिवानी-रोहतक-पानीपत होते हुए रवाना किया गया। जींद से फिरोजपुर की तरफ से आने वाली ज्यादातर ट्रेन निर्धारित समय से देरी से पहुंची। ट्रैक जाम की वजह से पंजाब मेल तीन घंटे देरी से चली। वहीं पैसेंजर गाड़ी 54044 रद्द कर दी गई। मंबई-फिरोजपुर जाने वाली छिंदवाड़ा और जनता एक्सप्रेस को नरवाना वाया कुरुक्षेत्र निकाला गया है।