फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार शादी करने को लेकर बोलीं सपना चौधरी, 'कभी भी नहीं करुंगी क्योंकि...'

Mon, 26 Feb 2018 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
डांसर सपना चौधरी
सिंगर डांसर सपना चौधरी ने पहली बार शादी करने को लेकर खुलकर बात की। जवाब भी ऐसा दिया, पढ़कर निराशा होगी और दिल टूट जाएगा।
विज्ञापन

2 of 7
Sapna Chaudhary
एक कार्यक्रम के दौरान सपना चौधरी से शादी करने के बारे में पूछा गया कि वे शादी कब करेगी? इसके जवाब में सपना चौधरी ने कहा कि कभी भी नहीं, मैं शादी-वादी नहीं करना चाहती। वैसे भी जब सलमान खान कुंवारे रह सकते हैं तो हम नहीं रह सकते क्या।
विज्ञापन

3 of 7
सपना चौधरी - फोटो : SELF
लेकिन एकदम से सपना चौधरी ने जवाब बदल दिया और कहा कि अभी अपने काम पर फोकस कर रही हूं। मेरा फोकस पैसों पर है। यह मेरी मर्जी है, जब मर्जी शादी करूं। जबकि सपना चौधरी के बारे में कहा जाता है कि वे मर्दों से नफरत करती हैं।

4 of 7
सपना चौधरी - फोटो : Self
सपना चौधरी ने अपने बारे में बताते हुए कई खुलासे किए थे। सपना ने बताया कि उसकी बहन की दो शादियां हुईं, लेकिन दोनों फेल। इसलिए उनका लड़कों पर से विश्वास उठ गया। इसीलिए उन्होंने अभी तक शादी नहीं की।
विज्ञापन

5 of 7
सपना चौधरी
सपना ने ये भी बताया कि उनको एक लड़का पसंद है। सपना ने कहा कि जिन लड़कों ने मुझे पसंद किया वो मुझे कभी पसंद नहीं आए और मैं जिसे पसंद करती हूं वो किसी काम का नहीं है। उससे कुछ कहना ही बेकार है।
विज्ञापन

6 of 7
सपना चौधरी
सपना चौधरी का असली नाम सुष्मिता सेन था। 1995 में सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स बनी थीं, तो उनकी बुआ ने सपना का यह नाम रख दिया। लेकिन उनके मां-बाप ने स्कूल में उनका नाम सपना चौधरी लिखवा दिया, तब से वे इसी नाम के साथ जीने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सपना चौधरी
सपना का जन्म 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई, क्योंकि वहां उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र करीब 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम और भाई-बहनों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर आ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें