इस खिलाड़ी को आप भी सेल्यूट करेंगे। दोनों पैर बचपन में ही खराब हो गए थे, लेकिन हिम्मत नहीं हारा और अब वर्ल्ड कप में देश के लिए खेलने जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
सेल्यूट! दोनों पैर खराब हैं, फिर भी खेलने जाएगा वर्ल्ड कप
2 of 5
बात हो रही है बैडमिंटन प्लेयर संजीव की। चंडीगढ़ के रहने वाले संजीव का चयन 10-13 सितंबर तक इंग्लैंड में आयोजित पैरा बैडमिंटन वर्ल्ड कप 2015 के लिए हुआ है। इसमें भारत से 22 सदस्यीय टीम शामिल होगी। संजीव व्हील चेयर कैटेगरी में एकमात्र खिलाड़ी हैं जो वर्ल्ड कप में खेलेंगे।
विज्ञापन
सेल्यूट! दोनों पैर खराब हैं, फिर भी खेलने जाएगा वर्ल्ड कप
3 of 5
चैंपियनशिप में मेजबान इंग्लैंड के अलावा भारत, जर्मनी, कोरिया, जापान, चीन, हांगकांग, मलेशिया, फ्रांस, कनाडा, अमेरिका, ताईवान जैसे देशों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। संजीव ने बताया कि वर्ल्ड कप के लिए स्पेशल ट्रायल जुलाई में बंगलूरू में आयोजित किए गए थे। जिसमें देश भर से पैरा खिलाड़ी पहुंचे थे। इसमें संजीव का चयन किया गया।
सेल्यूट! दोनों पैर खराब हैं, फिर भी खेलने जाएगा वर्ल्ड कप
4 of 5
पीयू के इंवनिंग डिपार्टमेंट में पढ़ने वाले संजीव पंजाब यूनिवर्सिटी के बैडमिंटन ऑडीटोरियम के पिछले कई सालों से ट्रेनी हैं। यहां के कोच सुरिंदर महाजन की देखरेख में वे पिछले एक महीने से स्पेशल कैंप में रोजाना तीन बार कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
सेल्यूट! दोनों पैर खराब हैं, फिर भी खेलने जाएगा वर्ल्ड कप
5 of 5
संजीव ने बताया कि वर्ल्ड कप मे इस बार मुकाबला काफी टफ रहने वाला है। टॉप के बैडमिंटन खलाड़ी इसमें शिरकत कर रहे हैं। इस समय कोरिया की टीम टॉप पर है। इस टीम से भारत को कड़ी चुनौती मिलने वाली है। कोरिया के किम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं।