फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेशनल पहलवान विनेश फोगाट और सोमवीर का रिसेप्शन, मंत्री बीरेंद्र सिंह पहुंचे...देखें तस्वीरें

Sat, 15 Dec 2018 11:36 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जुलाना (हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
विनेश फोगाट का रिसेप्शन
अंतर्राष्ट्रीय पहलवान विनेश फोगाट और सोमवीर राठी शादी के बंधन में बंध गए हैं। शुक्रवार को सोमवीर के गांव में रिसेप्शन का कार्यक्रम रखा गया। इसमें खेल जगत से लेकर तमाम राजनीतिक हस्तियों ने शिरकत की। देखिए विनेश फोगाट और सोमवीर की शादी के बाद की तस्वीरें...
विज्ञापन

2 of 5
विनेश फोगाट
 14 दिसंबर को सोमवीर के परिवार ने रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। बता खेड़ा गांव में रिशेप्शन पार्टी के लिए 5 एकड़ में टेंट लगाया गया है। पार्टी में लगभग दस हजार लोगों के खाने-पीने का इंतजाम किया गया। इसकी जानकारी बीकानेर मिष्ठान भंडार के मालिक बारू राम ने दी। खास बात ये है कि पकवान देशी घी से बनवाए गए हैं। विनेश फोगाट के रिसेप्शन में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और सोमवीर राठी
पार्टी में रबड़ी जलेबी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। पार्किंग लिए 10 एकड़ में व्यवस्था की गई थी। घर पहुंचने पर विनेश का परिजनों ने भव्य स्वागत किया। सोमवीर का कहना है कि 7 फेरों की जगह 8 फेरे लिए हैं। आठवां फेरा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं और बेटी को खिलाओं के नाम से लिया गया।

4 of 5
विनेश फोगाट रिसेप्शन
सोमवीर पहलवान का कहना है कि बेटियां खेलों में बहुत आगे जा सकती हैं अगर उन्हे लड़कों की तरह पाला जाए। लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नही हैं। घर पहुंचने पर विनेश की सास और सोमवीर की मौसी बीरो ने विनेश के गले में चार चार तोले के सोने का हार से शगुन दिया। इस दौरान विनेश खुश नजर आईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विनेश फोगाट
हरियाणा के गांव में एक रीति होती है कि नई दुल्हन के आगे देवर बैठता है और देवर को शगुन के रूप में रुपये दिए जाते हैं। देवर भाभी को पुत्रवधू होने का वरदान देते हैं। वहीं विनेश से उसके देवर आशीष ने एक लाख की मांग की। विनेश ने कैशलेश प्रणाली को अपनाते हुए अपने देवर को एक लाख रूपये का चेक दिया। एक लाख रुपये का चेक पाकर देवर ने उसे खाते में लगाने से ही मना कर दिया। आशीष ने कहा कि वो इस चैक को यादगार के रूप में रखेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें