फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे जी जान से चाहा, वो शादी की पहली रात निकला बेवफा, दे दिया जहर और फिर...

Mon, 26 Feb 2018 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
प्यार का नाटक कर रचाई शादी। - फोटो : अमर उजाला
जिसे जी जान से चाहा, सात वचन लेकर हमसफर बनाया। वो शादी की पहली रात को ही बेवफा निकला, पूरा वाक्या जानकर सन्न रह जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
दिया जहर - फोटो : सांकेतिक चित्र
घटना पंजाब के फरीदकोट की है। एक युवक ने अबोहर की नाबालिग लड़की से प्यार का नाटक कर पहले शादी की फिर पहली रात उसे जहर दे दिया। हालत बिगड़ने पर आरोपी उसे अल सुबह उसके घर के आगे फेंक कर फरार हो गया।
विज्ञापन

3 of 6
marriage line
एक सप्ताह तक निजी अस्पताल में उपचार के बाद बुधवार को होश में आई पीड़िता ने थाने में अपने ब्यान दर्ज करवाए। थाना नं. 1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

4 of 6
marriage
नाबालिग ने पुलिस को बताया कि एक माह पहले फरीदकोट निवासी लक्खी उर्फ गग्गी संधू से उसकी मुलाकात हुई। वह अक्सर उससे फोन पर बातें करता था। 22 जनवरी की रात करीब 8 बजे लक्खी उसे शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया और नशीली वस्तु पिलाकर उससे जबरन दुराचार किया।
विज्ञापन

5 of 6
marriage
इसके बाद सुबह करीब 4 बजे लक्खी ने उसे एक शीशी जहर देते हुए कहा कि यदि वह उससे सच्चा प्यार करती है तो वह जहर पीकर दिखाए। उसके बहकावे में आकर उसने जहर पी लिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
marriage
23 जनवरी को अल सुबह करीब 4 बजे उक्त युवक उसे मरणासन्न अवस्था में उसके घर के आगे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने नाबालिग के बयान पर उक्त युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने हाथों में चूड़ा पहना हुआ था। हाथ में मेंहदी लगी हुई थी और गले में मंगलसूत्र था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें