फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 ऐसे VVIP, जो 'धाकड़ गर्ल' साक्षी मलिक की शादी में शिरकत नहीं कर पाए

Tue, 04 Apr 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 10
Sakshi Malik Royal Wedding Exclusive Pics
साक्षी मलिक की शादी में कई नामी हस्तियां पहुंचीं, लेकिन हम आपको बता रहे हैं उन वीवीआईपी के बारे में, जिन्हें खास निमंत्रण दिया गया, लेकिन विवाह में शिरकत नहीं कर पाए।
विज्ञापन

2 of 10
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
रविवार दो अप्रैल को रियो ओलंपिक में पदक जीतने के बाद सेलिब्रिटी बनीं साक्षी मलिक सत्यव्रत कादियान के साथ शादी के बंधन में बंध गई। उनकी शादी को लेकर उत्साह का माहौल दिखा। परिवार के लोगों ने राजनीति, खेल और बालीवुड के तमाम दिग्गजों को निमंत्रण भेजा हुआ था, लेकिन शादी में कुछ चुनिंदा वीआईपी ही पहुंचे। प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कई दिन पहले साक्षी को पत्र भेजकर आशीर्वाद दिया गया था।
विज्ञापन

3 of 10
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सचिन तेंदूलकर, वीरेंद्र सहवाग, विराट कोहली, रणदीप हुड्डा, सोनाक्षी सिन्हा, पीवी सिंधु, दीपा करमाकर समेत कई अन्य हस्तियों को निमंत्रण था, लेकिन इनमें से कोई भी हस्ती शादी में नहीं पहुंची। मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर और खेलमंत्री अनिल विज समेत तमाम कैबिनेट मंत्रियों ने भी शादी में शिरकत नहीं की। दंगल गर्ल्स फोगाट बहनें भी नहीं आईं।

4 of 10
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा, नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, महम विधायक आनंद सिंह दांगी, कलानौर विधायक शकुंतला खटक, पूर्व विधायक बीबी बतरा, पहलवान सुशील कुमार, अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक, कोच ईश्वर सिंह दहिया आदि ही शादी में पहुंचे।
विज्ञापन

5 of 10
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
कार्यक्रम में करीब दस बजे अंतरराष्ट्रीय पहलवान सुशील कुमार पहुंचे। पहलवान सुशील कुमार के पहुंचने से युवाओं में उनके साथ सेल्फी लेने के लिए धक्का मुक्की शुरू हो गई। किसी तरह सुशील कुमार को निकाल कर बाहर लाया गया। इसके बाद वह अपनी गाड़ी में सवार हुए। गाड़ी में चढ़ते वक्त उन्होंने देखा कि सामने से पहलवान गुरू सत्यवान अपनी कार से उतर रहे थे। सुशील ने तुरंत पहुंच कर अपने गुरू सत्यवान के पैर छुए।
विज्ञापन

6 of 10
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
साक्षी मलिक की शादी में सबसे देर में पहुंचने वाले मुख्यातिथि सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर रहे। उन्होंने मंडप जाकर नव विवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी शिरकत करने आए ​थे। शादी में अधिक मेहमानों की भीड़ के चलते साक्षी की सुरक्षा में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। शादी समारोह में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल भी किया गया था।

 
विज्ञापन

7 of 10
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
बता दें कि दो अप्रैल को वृश्चिक लग्न में शाम को साढ़े आठ बजे से रात के 11 बजे के बीच साक्षी की शादी हो गई। साक्षी की शादी कराने वाले पंडित दिनेश शास्त्री ने बताया कि नवरात्र में इस दिन का मुहूर्त सबसे अच्छा था, इसलिए शादी इसी नक्षत्र और ग्रह में हुई। उन्होंने बताया कि इस मुहूर्त में होने वाले शुभ कार्य लंबे समय तक स्थिर होते हैं और फलदायक होते हैं।

8 of 10
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
गौरतलब है कि साक्षी की शादी को लेकर पिछले कई दिनों से नांदल भवन को सजाया जा रहा था। परिवार के लोग दोपहर बाद ही पांडाल में पहुंच गए थे। इसके बाद देर शाम मेहमानों के आने का दौर शुरू हुआ। हर तरफ रंग-बिरंगी लाइटें और आतिशबाजी चल रही थी। पांडाल में एक तरफ डीजे पर लोग नाच रहे थे तो फेरे वाले मंडप के पास शहनाईवादक मधुर ध्वनियों से माहौल को खुशनुमा बना रहे थे।

9 of 10
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
मुख्य द्वार पर साक्षी के माता-पिता और भाई मेहमानों के स्वागत में खड़े थे। जैसे ही सत्यव्रत कादियान रथ पर सवार होकर बारात लेकर पहुंचे तो साक्षी मलिक की बहनों ने उनका तिलक किया और मंगलगीत गाते हुए उन्हें अंदर लेकर गईं। रात करीब 10 बजे साक्षी और सत्यव्रत के फेरों का कार्यक्रम शुरू हुआ। नांदल भवन में बने भव्य पांडाल में शादी की रस्में पूरे रीति-रिवाज से संपन्न हुईं।
विज्ञापन

10 of 10
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
जान लिजिए कि सत्यव्रत के पिता सत्यवान रोहतक में अखाड़ा चलाते हैं। सत्यव्रत भी कई बड़ी चैंपियनशिप में पदक जीत चुके हैं। साक्षी के पिता सुखबीर मलिक डीटीसी में कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां सुदेश मलिक आंगनबाड़ी में कार्यरत हैं। इनके अलावा परिवार में बड़ा भाई व भाभी हैं। साक्षी मलिक ने रियो ओलंपिक-2016 में देश को पहला मेडल दिलाया था और वे दुनिया भर में सराही गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें