फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार देखिए, वायरल हुई तस्वीरें

Tue, 04 Apr 2017 09:17 AM IST
amarujala.com- Written by: खुशबू गोयल
विज्ञापन
1 of 7
बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार
सलमान खान के शो बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार देखने को मिल रहा है। इसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं, आप भी देख लीजिए।
विज्ञापन

2 of 7
बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार
स्वामी ओम आजकल हरियाणा के पानीपत में हैं। लंबे-लंबे केश और दाढ़ी-मूछ रखने वाले स्वामी ओम यहां एकदम नए लुक में नजर आए। वे क्लीनशेव ​​थे और उन्होंने अपने बाल भी कटवा लिए हैं, हालांकि बाबा ने लुक बदलने वाली बात का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि वह अभी उसी पुराने दाढ़ी-मूछ और लंबे केश वाले लुक में हैं। वहीं सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी ये तस्वीरें कुछ और ही कहती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 7
बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार
बता दें कि रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 10 में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाले कंटेस्टेंट स्वामी ओम के साथ पानीपत में लूटपाट हुई थी। स्‍वामी ओम ने इस संबंध थाना शहर के अंतर्गत सेक्टर छह-सात की पुलिस चौकी पुलिस को शिकायत दी है। मामले में 6 युवकों पर केस दर्ज कराया गया था। उनमें एक एमएलए का भाई भी था। इसके विपरीत युवकों ने स्वामी ओम पर केस रफा दफा करने की एवज में पैसे मांगने का आरोप लगाया था।

4 of 7
बिग बॉस फेम स्वामी ओम का नया चौंकाने वाला अवतार
हालांकि मामला सेल्फी लेने से भी जोड़ा जा रहा है। युवकों का भी कहना है कि वे स्‍वामी ओम के साथ सेल्‍फी लेने गए थे और उन्‍होंने उन पर लूट का गलत आरोप लगा दिया। पानीपत पुलिस का कहना है कि युवक स्‍वामी ओम के साथ सेल्फी लेना चाहते थे। युवकों को अचानक देख कर स्वामी घबरा गए और उन्होंने 30 हजार रुपये की लूट की शिकायत दे दी।
विज्ञापन

5 of 7
सलमान खान के शो बिग बॉस फेम स्वामी ओम
मिली जानकारी के अनुसार स्वामी ओम 26 मार्च की रात सेक्टर-छह स्थित एक मकान में थे। यहां पर केडी व संजू नाम के लड़के थे। इसकी जानकारी कुछ युवकों को भी लग गई। वे रात को ही अपनी गाड़ी में सेक्टर-छह स्थित कोठी पर आए। स्वामी ओम ने थाना शहर पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि ये लोग दीवार फांदकर मकान में घुस आए और उन पर पिस्तौल तान दी।
विज्ञापन

6 of 7
swami om
स्वामी ओम ने करण, अंकुश, प्रफूल, पारथ, अक्षय व एक अन्य पर भी आरोप लगाए। वही स्वामी ओम भी मामले में तब घिर गए, जब उन पर गंभीर आरोप लगे। लूटपाट करने वालों में शामिल एक व्यक्ति पार्थ ग्रोवर ने पुलिस को एक ऑडियो और वीडियो क्लिप सौंपी। आरोप लगाया है कि चिंटू, कैंडी और बाबा ओम उसे फंसाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा विधायक को बदनाम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
swami om
आरोपी पार्थ ग्रोवर ने पुलिस को बताया कि स्वामी ओम व उनके साथी विधायक और उनके रिश्तेदारों से केस वापस लेने के लिए पैसे मांग रहा है। पुलिस का कहना है कि रिकॉडिंग्स मिली हैं और जांच कर रहे हैं। जांच में तथ्य साबित होने पर ही आगे की कार्रवाई होगी। वहीं पता चला है कि लूटपाट मामले में वह प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति तक से मुलाकात करके ज्ञापन दे चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें