जम्मू-कश्मीर के नौगाम में पाकिस्तान की फायरिंग में पांच सितंबर को शहीद हुए हरियाणा के चरखी दादरी जिले के बांस गांव निवासी भूपेंद्र सिंह की अंतिम यात्रा में लोगों का हुजूम उमड़ा। जिले के अधिकारियों समेत राजनेता और दूसरे जिलों के लोग शहीद को नमन करने पहुंचे। बांस गांव में यह पहली शहादत है, जबकि जिले का 117वां जवान शहीद हुआ है। इसकी पुष्टि सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी की तरफ से की गई है। भूपेंद्र सिंह शहादत को पाने वाले जिले के सबसे कम उम्र के सैनिक हैं।